छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान

लॉयड ग्रुप ( फार्मेसी ) द्वारा छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान !
ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ( फार्मेसी ) में बी.फार्म और एम.फार्म छात्र -छात्राओं के लिए मेडिकल कोडिंग पर आज से पांच दिवसीय शार्ट टर्म कोर्स का शुभारम्भ किया गया I यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य छात्रों को मेडिकल कोडिंग के महत्वपूर्ण कौशल से सुसज्जित करना है, जो बिलिंग, बीमा दावे, डेटा विश्लेषण और प्रतिपूर्ति उद्देश्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

यह कार्यक्रम छात्रों को चिकित्सा कोडिंग के व्यापक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने का उद्देश्य रखता है, जिससे यह फार्मेसी छात्रों के लिए अपने व्यावसायिक योग्यताओं और करियर की संभावनाओं को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर बन जाता है।”इस क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की मांग निरंतर बढ़ रही है और चिकित्सा कोडिंग में विशेषज्ञता छात्रों को उद्योग में व्यापक अवसर प्रदान करेगी। मेडिकल कोडिंग के विशेषज्ञ अस्पतालों, बीमा कंपनियों, और स्वास्थ्य देखभाल संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उनके लिए करियर की संभावनाएँ और भी मजबूत होती हैं। इसमें दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के 100 से अधिक फार्मेसी छात्र -छात्राए भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम ”कॉड एवो ”अकादमी के सहयोग से आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का आरंभ लॉयड ग्रुप की समूह निदेशिका डा० वंदना अरोरा सेठी द्वारा दीप प्रज्व्लित करके किया गया I इस कार्यक्रम की विस्तृत अनुसूची इस प्रकार है: इसमें पहले दिन : मेडिकल कोडिंग रूपरेखा , दूसरे दिन -डायग्नोस्टिक कोडिंग का परिचय,तीसरे दिन सीपीटी कोडिंग की मूल बातें , चौथे दिन : सीपीटी कोडिंग मूल्यांकन और प्रबंधन प्रणाली ,पांचवे दिन: एचसीपीसीएस कोडिंग । इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. ललित त्यागी और श्री विवेक ध्यानी द्वारा किया जा रहा है।

लॉयड ग्रुप की समूह निदेशिका डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने अपने सम्बोधन में इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारे संस्थान में आयोजित होने वाला यह मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स हमारे छात्रों को व्यावसायिक रूप से अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह प्रशिक्षण न केवल उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा। वर्तमान में मल्टी टास्किंग की मांग बढ़ गई है। जो लोग एक स्किल में पारंगत हैं, वह अपनी फील्ड से जुड़ी अन्य स्किल्स की जानकारी लेकर कैरियर के बेहतर मौके प्राप्त कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हमारे छात्र न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

यह भी देखे:-

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को मिली कठोर कारावास
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन
यमुना प्राधिकरण को कॉर्पोरेट ऑफिस भूखंड से मिले 265.14 करोड़ रुपए
आकाश मंडार को असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर किया करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित
पुलिस की मेहनत से बदला है यूपी को लेकर दुनिया का परसेप्शन : योगी आदित्यनाथ
अंसल गोल्फ लिंक में बायलॉज का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी: सीईओ
सेक्टर डेल्टा 2 में नई सड़क निर्माण का उद्घाटन सभी सेक्टर वासियों के सहयोग से हुआ - आलोक नागर
यीडा के पांच सेक्टर के 5500 भूखंडों पर कब्जा मिलने का रास्ता साफ
यमुना एक्सप्रेस वे व पेरीफेरल एक्सप्रेस वे जोड़ने को लेकर इंटरचेंज बनाने का रास्ता साफ
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं , निराकरण का दिया आश्वासन
यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत
ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो 2025, 200 प्रदर्शक और 15,000 विज़िटर्स के साथ गू...
जापान का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, निवेश की संभावनाओं पर हुई अहम बैठक
मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार
जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे बना विकास का नया इंजन, एयरपोर्ट और मेगा प्रोजेक्ट्स से बदली तस्वीर