कामांध पत्नी ने लिखी पति के कत्ल की खौफनाक साजिश, साजिश में सहयोगी बना अवैध सम्बन्ध वाला आशिक़

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ जाने पर प्रेमी के प्यार में अंधी बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर कैंची से गोद कर की थी पति, दोनों गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बिरोंडा गांव में 1 जुलाई को सुलभ शौचालय की छत हत्या कर फेके गये शव के हत्यारों का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमी के प्यार में अंधी बीवी उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किये आला कत्ल कैंची भी बरामद की है. आरोप है कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के पेट में कैंची घोप हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में पूजा और उसके प्रेमी प्रह्लाद को पुलिस ने महेश के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. प्रेमी के प्यार में महेश की बीबी पूजा ऐसी अंधी हुई की अपने आशिक के साथ मिलकर खुद अपनी मांग उजाड़ ली. एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मूल रूप से हमीरपुर निवासी महेश बिरोंडा गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह गांव के पास सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करता था। 1 जुलाई को महेश का शव सुलभ शौचालय की छत पर पड़ा मिला था। घटना के बाद से मृतक की पत्नी डेढ़ साल के बच्चे के साथ गायब थी। पुलिस ने बताया कि पूजा तीन बच्चों की मां है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हत्या की जांच के दौरान पता चला कि पूजा तीन बच्चों की मां है। महेश की पत्नी पूजा और उसका प्रेमी प्रह्लाद एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूजा की शादी से पहले ही दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा प्रह्लाद के संपर्क में थी और काम दिलाने के बहाने 23 जून को ग्रेटर नोएडा बुला लिया था। यहां पर प्रह्लाद सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करने लगा। मृतक महेश की रात की डयूटी थी। जब वह डयूटी जाता था तो प्रह्लाद पूजा के पास पहुंच जाता था। 31 जुलाई को महेश जल्दी घर आ गया और पूजा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। दोनों के बीच हुई लडाई के दौरान पूजा ने प्रेमी प्रह्लाद के साथ मिलकर कैंची से पति की हत्या की थी। हत्या के बाद दोनों मध्य प्रदेश में अपने एक परिचित के यहां पहुंच गए। वहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद की है।

यह भी देखे:-

कमांडेंट को जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने हज़ारों की ठगी की
सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की25 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में की गई  कुर्क
ग्रेटर नोएडा : पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, यूपी पुलिस को मिले 177 आरक्षी
रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर मारी गोली
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
फेस-1 पुलिस और चैन स्नैचर बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ कुख्यात बदमाश, कई मोबाइल और चै...
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
शेरू हत्याकांड के आरोपी पर लगा रासुका 
बाइकर्स गैंग का बोलबाला, महिला से दिन दहाड़े लूटी चेन 
जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन
गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू, 8 मई तक निषेधाज्ञा प्रभावी
किन्नर का भेष बनाकर कर रहे थे नशे की सौदेबाज़ी, धरे गए
YouTuber के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन: मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
चोरों के निशाने पर ग्रेटर नोएडा के मार्केट
हत्या करने के बाद पति ने खुद पुलिस को किया फोन, कहा मैंने अपनी पत्नी को मार डाला