डीएम के नेतृत्व में संचालित हो रही है दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
- डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में संचालित हो रही है दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
- दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए दिव्यांग दम्पति कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर आशीष कुमार सिंह ने जनपद के समस्त दिव्यांग दंपतियों को बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत नव विवाहित दंपत्ति में केवल युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15000 रुपए एवं केवल युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20000 रुपए तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35000 रुपए धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा की दिव्यांगजन उक्त योजना का लाभ उठाने के लिए विभागीय पोर्टल divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करते हुए संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाते की पासबुक की छायाप्रति एवं युवक-युवती के आधार कार्ड की छायाप्रति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो 40% से कम न हो, शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। योजना में ऐसे दिव्यांग दंपत्ति पात्र होंगे, जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं चालू वित्तीय वर्ष में हुआ हो एवं दंपत्ति में कोई आयकर दाता न हो उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन द्वारा निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र पूर्ण कर अपलोड किये गये प्रपत्रों की हार्ड कॉपी समस्त दस्तावेजों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर कार्यालय कमरा नंबर 107 विकास भवन सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर में जमा कराये। उक्त योजना के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए दिव्यांगजन मोबाइल नंबर 7985198352, 9654092170 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
