नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कोरिडोर एक्वा लाइन पर पहला टेस्ट ड्राइव आरंभ, जानिए कोच की विशेषता
ग्रेटर नोएडा : दिल्ली मेट्रो रेल कोर्पोरेशन लिमिटेड ने आज डॉक्टर मंगू सिंह प्रबंध निदेशक दिल्ली मेट्रो रेल कोर्पोरेशन लिमिटेड, आलोक रंजन, प्रबंध निदेशक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तथा एनएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में नोएडा ग्रेटर नोएडा कोरिडोर प्रथम टेस्ट रन की शुरुआत को हरी झंडी दिखाकर एक और उपलब्धि हासिल की. ट्रेन की पूरी अंदरुनी जांच पूर्ण होने के बाद पूर्ण ट्रायल की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी .

इस मेट्रो के चलने के साथ ग्रेटर नोएडा, नोएडा के करीब आ गया है. ग्रेटर नोएडा पहले ही एक आवासीय और वाणिज्य केंद्र बन गया है . इस इलाके में कई आवासीय कॉलोनियां, स्कूल तथा अस्पताल ने अपनी शाखाएं ग्रेटर नोएडा में खोली हैं .
कुछ बुनियादी विशेषता इस प्रकार है :
- प्रत्येक ट्रेन में 186 यात्रियों की बैठने की कुल क्षमता के साथ चार कोच होंगे .
- ट्रेन की कुल यात्री क्षमता (बैठे+खड़े) लोड की गई परिस्थितियों में लगभग 1000 यात्रियों की होगी.
- प्रत्येक ट्रेन में दो ड्राइविंग ट्रेलर कारें और दो मोटर कारें होंगी तथा दोनों में बैठने की क्षमता क्रमशः 43 और 50 हैं.
- अलग-अलग रंगों की सीट के जरिये महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए स्थान के आरक्षण की पर्याप्त संख्या दी गई है.
- ट्रेन एक्वा ब्लू कलर थीम के साथ डिजाइन की गई है . ट्रेन औसतन 37.5 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर क्लोअकिंग सहित 80 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति पर चलने की डिजाईन की गई है जो आसपास आसपास के समकालीन नेटवर्क से बेहतर है .
- सभी ट्रेन बाहरी और अंदरुनी तौर पर उर्जा दक्ष एलईडी लाइटों से सज्जित की गई है .
- प्रत्येक कोच में मोबाईल और यूएसबी चार्जिंग के लिए पोर्ट 6 बैकलाईट एलसीडी और छह डायनमिक रूट मैप दिए गए हैं .
- यह ट्रेन आपातकालीन स्थिति में ईवेक्यूशन डोर के साथ डीजाईन की गई है .
यह भी देखे:-
यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकतआईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजनशारदा विश्वविद्यालय में 6-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभस्वच्छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...जमीन के अंदर से पानी निकालने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशनकल का पंचांग 14 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्तमहाराजा अग्रसेन ने समाज को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्रवाद का संदेश दिया - राकेश गर्गश्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भालाप्रज्ञा पाठक उपाध्याय को स्वदेशी जागरण मंच की महानगर सह महिला प्रमुख का दायित्व।हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसीकल का पंचांग, 20 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्तखड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौतगौतमबुद्धनगर : सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया गया अनावरण, 12.12 करोड़ रूपये की ...जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक रंग में ...गौतमबुद्धनगर में 29 मई को होगा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान, डीएम की अध्यक्षता में सैनिक ब...कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और औजार बरामद

