अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर 10 गुना लोन की किस्त वसूलने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

नोएडा । अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर लोन की किश्त वसूलने वाले गैंग के एक सक्रिय सदस्य को थाना सेक्टर- 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार प्रांत के जनपद मधुबनी निवासी रजनीश झा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-63 में गैंगस्टर एक्ट के खत्म मुकदमा दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदलकर रह रहा था। हाल के दिनों में उसने दिल्ली में ठिकाना बनाया हुआ था। रजनीश अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी चाइनीज लोन ऐप के लिए कॉल सेंटर संचालित करता था। आरोपी रजनीश चाइनीज लोन ऐप के लिए कलेक्शन का काम करता था। चाइनीज लोन ऐप से लोन लेने वाले का आरोपी रजनीश डाटा बनाता था। इनका नंबर लेकर व्हाट्सएप पर फोन कर कई गुना रकम मांगता था। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने करीब एक वर्ष पहले इस फर्जी लोन ऐप गिरोह का खुलासा करते हुए कॉल सेंटर पकड़ा था। गिरोह में चार लोग शामिल थे। दो को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

यह भी देखे:-

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर लुटेरा गिरफ्तार
पुनर्निर्माण के दौरान ईमारत गिरी, बच्चे की गई जान
बदमाशों ने झपटी प्राधिकरण कर्मचारी की सोने की चेन
बिल्लू दुजाना गैंग का सक्रिय बदमाश एनकाउन्टर में घायल
अमेठी हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोपी को नोएडा में यूपी एसटीएफ ने कि...
गांजा बिक्री के आरोप में दो महिलाएं और एक व्यक्ति गिरफ्तार, 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद
लूटेरे ने बरामद करवाई यमुना एक्स्प्रेसवे से लूटी गई कार
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पुलिस ने 3 साल की बच्ची को 2 घंटे में तलाशा
रामायण मेला समिति दंगल , दो दर्जन पहलवानों ने की जोरआजमाइश
बदमाशों ने चौकी इंचार्ज बिलासपुर को गोली मारी, पुलिस ने जारी किया बयान
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड इनामी ठग गिरफ्तार
खुद को कुंवारा बताकर रचाई शादी , एफआईआर दर्ज
युवती को गोली मारकर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली
देखें VIDEO, नोएडा महागुन में डकैती का खुलासा, सात गिरफ्तार 8.05 लाख की नकदी, तिजोरी, कार और अवैध हथ...