दंत चिकित्सक के पढ़ाई के उपरान्त मरीजों की करें सेवा

ग्रेटर नोएडा: आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में संस्थान के पूर्व छात्र डॉ0 ईशान सिंह निजी अस्पताल खोलने एवं उसके सफल होने के संभावनाओ के बारे में व्याख्यान का आयोजन।

“दंत चिकित्सक के पढ़ाई के उपरान्त अपने निजी अस्पतालों के माध्यम से की जा सकती है मरीजों की सेवा” डॉ0 सचित आनंद अरोरा दंत चिकित्सा की पढ़ाई के उपरान्त छात्र अपने क्षेत्र में अपने निजी दांतों का अस्पताल के माध्यम से मरीजों की सेवा करते हुए अपना अच्छी तरह से जीवन यापन कर सकते हैं। उक्त बातें संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 सचित आनंद अरोरा ने दिनांक 2 जुलाई, 2024 को संस्थान के इंटर्नस को संस्था के पूर्व छात्र डॉ0 ईशान सिंह के व्याख्यान के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए बताई।

इस दौरान संस्था के पूर्व छात्र ईशान सिंह ने अपने अध्ययन के दिनों की बात को याद करते हुए एवं अपने गुरूजनों को धन्यवाद देते हुए बताया कि उन्होंने अपने छात्र जीवन के समय संस्था के माध्यम से मरीजों के सफल उपचार के लिए जो विद्या सीखी थी वही अपने अस्पताल के चलाने के दौरान काम आती है।

डॉ0 ईशान ने छात्रों को संबोधित करते हुए नए अस्पताल खोलने के बारे में बड़ी बारीकी से अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज भगवान की तरह होता है और उसका अच्छा इलाज करना चाहिए।

इस दौरान डॉ0 ईशान ने बताया कि अधिक पैसा कमाने के चक्कर में कभी भी मरीजों को गुमराह करते हुए गलत राय नहीं देना चाहिए।

यह भी देखे:-

जानिए, कोरोना से बचने के उपाय
शारदा अस्पताल के द्वारा स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रोजेक्ट आरोग्य का शुभारम्भ
नोएडा-ग्रेटर नोएडा फिर सक्रिय हुआ कोरोना, यूपी में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी, देश में ओमीक्रोन का ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, छात्रों ने दिखाया उत्साह
ईशान इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक 2023 मनाया गया, अध्यापक व विद्यार्थियों ने लिया भाग
GIMS में "मातृ एवं नवजात आपात स्थिति" पर प्रशिक्षण
COVID 19 : वरिष्ठ नागरिकों के लिए GIMS ने जारी की एडवाइजरी, ध्यान से पढ़ें , क्या करें क्या नहीं
पर्यावरण मंत्री ने जनपद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
वाराणसी: पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल से किया भारत भ्रमण
भारत में 160 दिनों में सबसे कम 25 हजार कोरोना के नए केस आए सामने
Delhi NCR Air Pollution : दिल्ली एनसीआर जहरीली सफेद धुंध की चपेट में, आँखों में जलन और साँस लेने में...
विश्व मधुमेह दिवस : Gims में टाइप 1 मधुमेह वाले बच्चों के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
डॉ. अमित गुप्ता  अमेरिकन कॉलेज ओफ़ एंडोकरिनोलोजी की  प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप F.A.C.E से सम्मानित
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल, जानिए