देश भर के 3 लाख के डाक्टरों की हड़ताल शुरू, ओपीडी में पसरा सन्नाटा, मरीज परेशान

ग्रेटर नोएडा : देश भर के डॉक्टर आज सुबह छह बजे से हड़ताल पर चले गए हैं. आज संसद में पेश होने वाले नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ये बंद का आह्वाहन किया है, जिसमें करीब 3 लाख डॉक्टर शामिल हो रहे हैं. प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी ठप रहने का अनुमान है, हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी. मरीज़ों को काफ़ी परेशानी हो सकती है. इधर ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल, शारदा अस्पताल, आम्रपाली अस्पताल, नवीन अस्पताल में ओपीडी बंद है. हालाँकि कैलाश अस्पताल की ओपीडी खुली हुई है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि अगर ये बिल पास हुआ तो इतिहास का काला दिन होगा. क्योंकि अगर ये क़ानून लागू हुआ तो इलाज महंगा होगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा.

आईएमए नए बिल के कई प्रावधानों के ख़िलाफ़ है. प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 15% सीटों की बज़ाय 60% सीटों की फीस तय करने का अधिकार मैनेजमेंट को दिया जाना है. एमबीबीएस के बाद भी प्रैक्टिस के लिए एक और परीक्षा देने को अनिवार्य बनाना जैसे कई दूसरे प्रावधानों का विरोध हो रहा है. इसमें एमसीआई की जगह एक राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग बनाने का प्रावधान है.

आईएमए के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि वनखेडकर ने कहा, ‘‘मौजूदा स्वरूप में एनएमसी विधेयक स्वीकार्य नहीं है. यह विधेयक गरीब विरोधी, जन विरोधी है और अलोकतांत्रिक स्वरूप वाला है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आईएमए मुख्यालय कल देशभर में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे नियमित सेवाएं बंद रखने का ऐलान करता है.’’ दिल्ली चिकित्सा संघ (डीएमए) आईएमए के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है और उसने राष्ट्रीय राजधानी में सभी निजी और कॉर्पोरेट अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है.

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ के के अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर विधेयक का मसौदा फिर से तैयार करने और कुछ प्रावधानों में बदलाव का आग्रह किया था.

उन्होंने कहा कि आयुष स्नातकों को एक ब्रिज पाठ्यक्रम करने के बाद आधुनिक चिकित्सा पद्धति की प्रेक्टिस करने की इजाजत देने वाला प्रावधान गलत तरह से इलाज के तरीकों को बढ़ावा देगा.

यह भी देखे:-

हर घर तिरंगा अभियान : महिला शक्ति सामाजिक समिति अध्यक्ष साधना सिन्हा ने 250 झंडा का किया वितरण
डिवाईडर से टकराई ओला कैब, ड्राइवर की मौत
ग्रेटर नोएडा सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में तीज मेला का आगाज़
जनसेवा की पहल: सूरजपुर कोर्ट परिसर में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर डिस्पेंसर
यूपीआईटीएस 2024: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति
योग और स्वास्थ्य : काष्ठ तक्षणासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
महाकुंभ 2025: योगी सरकार की बेहतरीन व्यवस्था से श्रद्धालुओं में उत्साह, सुपर से भी ऊपर बताया प्रबंध
घरेलू महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम भी हुई शामिल
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर लगी लगाम
पत्रकार शफी मोहम्मद सैफी को मातृशोक
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के क्षेत्र में बड़ा फेरबदल
लुकसर जेल में बन्द बंदियों को रोटरी क्लब ने कंबल प्रदान किए
आदर्श युवा समिति ने मनाई शहीद भगत सिंह जयंती
ग्रेटर नोएडा में मॉल, कॉम्प्लेक्स व होटल बनाने का एक और मौका
अवैध खनन पर ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कनारसी में छापा, जेसीबी जब्त, FIR दर्ज
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : जानिए अब कौन 13 प्रत्याशी हैं मैदान में