एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग की निर्माण में आ रही बाधा हुई दूर, दिसंबर 2024 तक उड़ाने शुरू करने की कवायद शुरू

जेवर के पास निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी दिसंबर माह में उड़ानें शुरू किए जाने की कार्ययोजना पर विकासकर्ता कंपनी 15 जुलाई को अपनी कार्ययोजना पेश करेगी। इस संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर में हर हाल में उड़ानें शुरू करनी हैं। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। टर्मिनल बिल्डिंग की छत पर लगने वाले स्टील का ढांचा (परलिन) तैयार करने के लिए वेंडर की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है। ऐसे में अक्टूबर व नवंबर माह में उड़ानों का ट्रायल शुरू हो सकता है। टर्मिनल बिल्डिंग की छत पर लगने वाले स्टील का ढांचा का काम पूरा न होने की वजह से उड़ान में देरी हुई है।

नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से 29 सितंबर 2024 से उड़ान शुरू होना प्रस्तावित था। इसको लेकर तैयारी चल रही थी। इस बीच गत माह विकासकर्ता कंपनी ने उड़ान की तिथि में बदलाव करते हुए अवगत कराया कि अप्रैल 2025 तक उड़ान सुचारू रूप से शुरू हो सकती है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना होने की वजह से पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बीते 28 जून को निर्माणाधीन साइट पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया था। मुख्य सचिव ने कहा था कि परियोजना को सितंबर तक पूर्ण कर दिसंबर माह तक का व्यावसायिक संचालन शुरू किया जाए। इसके बाद विकास कार्यों में तेजी ला दी गई है। यमुना प्राधिकरण से मिली से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी 15 जुलाई को अपनी कार्ययोजना पेश करेगी कि किस तरह परियोजना को दिसंबर तक पूरा कर उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है। शासन का लक्ष्य एयरपोर्ट को दिसंबर माह में हर हाल में चालू किया जाना है। चाहे घरेलू उड़ानें शुरू की जाएं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अन्य कार्यों में तेजी के साथ टर्मिनल बिल्डिंग का अधूरा काम पूरा करने का कार्य तेज कर दिया गया है। छत पर लगने वाले स्टील का ढांचा तैयार करने के लिए वेंडर की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है। अधिकारी के मुताबिक साइट पर ही ढांचा तैयार करने का काम चल रहा है।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस
जेवर विधायक ने किया बाढ़ संभावित ग्रामों का दौरा
कोरोना संक्रमित ध्‍यान दें... खान-पान में इन चीजों का करें प्रयोग, बिना जरूरत अस्‍पताल में न हों भर्...
जारी रहेगा लॉकडाउन लेकिन सोमवार से खुलेंगीं दुकानें, दिल्ली मेट्रो भी भरेगी रफ्तार, अरविंद केजरीवाल ...
Yamuna Authority: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पड़ोस में घर बनाने का सुनहरा मौका
एडवोकेट आदित्य भाटी के नेतृत्व में सेक्टर P3 में चला सफाई अभियान, करवाया गया वृक्षारोपण
जिलाधिकारी ने जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को दिया सफल होन...
UP: नहीं मिलेगा एक संतान वालों को अतिरिक्त प्रोत्साहन, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर फिर से मंथन कर रहा...
सुपरटेक के ट्विन टावर में अंतिम ब्लास्ट के लिए काउनडाउन शुरू, तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे है त...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों को मिले बड़ी राहत
Indian Railways : लॉकडाउन की आशंका के बीच रेल यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, जानें क्या कहा रेलवे
ईशान कॉलेज में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
रोजगार की मांग को लेकर किसान महिलाओं का प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी 
हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
Greater Noida West Metro पर आई बड़ी खबर, अब योगी सरकार को नया रूट सुझाया गया, नई DPR पर क्‍या है प्‍...
उत्तर प्रदेश ट्रेड शो में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍य...