नए कानून से अपराधियों को सजा मिलने के साथ-साथ पीड़ित को भी मिलेगा न्याय: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह

नोएडा । ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानूनो का दौर आज से खत्म हो गया है। भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव लाते हुए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) आज से लागू हो गया है।

पुलिस आयुक्त  लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर 39 में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इस कानून के तहत अपराधियों को सजा दिलवाने के साथ-साथ पीड़ित को भी न्याय दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई संहिता में आईपीसी की 175 मौजूदा प्रावधानों में बदलाव किया गया है और 9 नई धाराएं जोड़ी गई हैं। इसमें 358 धाराएं हैं। पुरानी आईपीसी में 511 धाराएं थी। नए कानून में राजद्रोह को खत्म कर देशद्रोह शामिल किया गया है। इसकी धारा 150 भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी के 9 प्रावधान खत्म किए गए हैं। 107 प्रावधानों में बदलाव के साथ 9 नए प्रावधान पेश किए गए हैं। कुल 531 धाराओं हैं, पुरानी सीआरपीसी में 484 धाराएं थी। उन्होंने बताया कि मौजूदा साक्ष्य अधिनियम के पांच मौजूदा प्रावधान निरस्त किए गए हैं। 23 प्रावधानों में बदलाव और एक नया प्रावधान जोड़ा गया है। कुल 170 धाराएं नए साक्ष्य कानून में है, जो की पुरानी में 167 थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कानून ज्यादा संवेदनशील बनाए गए हैं। पीड़िता जहां चाहेगी पुलिस को वहां बयान दर्ज करना होगा। दुष्कर्म के मामले में न्यूनतम 10 साल से लेकर अधिकतम फांसी तक की सजा होगी। सामूहिक दुष्कर्म में 20 साल से फांसी तक का प्रावधान है। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी सी छोटी शिकायत दर्ज करने के लिए अब थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा की हत्या, लूट, दुष्कर्म की भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होगी। एक जिले में हुए अपराध की जीरो रिपोर्ट दूसरे जिले में भी कराई जा सकेगी। थाना क्षेत्र का हवाला देकर पुलिस अब मुकदमा लिखने से इनकार नहीं कर सकती। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच से लेकर आगे की कार्रवाई तक सारी सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पीड़ित को दी जाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नए कानून की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर थानों में तैनात कांस्टेबल क्लर्क तक को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि 6 चरणों में एक विशेष अभियान के तहत पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कानून के जानकारी की भी मदद ली गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में मुकदमा दर्ज करने के बाद धाराओं में कोई कमी ना हो इसके लिए प्रत्येक डीसीपी के ऑफिस में एक सेल बनाया गया है, जहां पर कुछ जानकर लोग बैठेगे । थाना स्तर पर एफआईआर दर्ज करते समय उनसे सलाह ली जाएगी, तथा फिर एफआईआर मे उचित धारा लगाई जाएगी। इस अवसर पर नोएडा के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, डॉक्टर, समाज संभ्रांत लोग तथा कानून के जानकार मौजूद थे।

यह भी देखे:-

विंडसर कैसल में हुआ प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार, काली ड्रेस पहनकर शामिल हुईं महारानी एलिजाबेथ द्वि...
दिल्ली में आज सामने आए 3583 संक्रमित, केजरीवाल बोले- अभी लॉकडाउन लगाने जैसे स्थिति नहीं
कंटेनर में जनरेटर में आग लगने से एक की मौत दूसरा झुलसा 
चंद रुपयों की लालच के लिए  दोस्त का क़त्ल 
वाराणसी:  रविदास जयंती ,सियासी हस्तियों का जमावड़ा, धर्मेन्‍द्र प्रधान ने टेका मत्‍था, एक ही समय पर ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी
Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्...
गौतमबुध नगर पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थानाध्यक्ष व कोतवाल इधर से उधर
आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है सूर्य उपासना का महा पर्व "मकर संक्रांति"
यूरिनरी रोग से पीड़ित मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा , डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का लगा आरोप
देखें VIDEO, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
सामूहिक विवाह: श्री बालाजी मानव सेवा समिति निर्धन कन्याओं का कराएगी विवाह, कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन जा...
आइजी विजय कुमार बोले- कश्मीर में जनवरी 2021 से अब तक मारे गए हैं 78 आतंकी
बाइकर्स गैंग ने प्रोफ़ेसर से मोबाइल लूटा, विरोध करने पर मारपीट