जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में छात्रों को बांटे गए टेबलेट,स्मार्टफोन

ग्रेटर नोएडा : स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की टेबलेट,स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत छात्रों को टेबलेट,स्मार्टफोन बाँटने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा से विधायक तेजपाल सिंह नागर ने भाग लेकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे है जो शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आप सभी इन टेबलेट और स्मार्टफोन का सदुपयोग करें और सकारात्मक फल प्राप्त कर देश की उन्नति में योगदान दें। कार्यक्रम में कुल 2897 लाभार्थी छात्रों को टेबलेट और स्मार्टफोन बाँटे गए। इस दौरान कॉलेज के निदेशक डॉo मानस कुमार मिश्रा, डीन स्ट्रेटेजी डॉo शशांक अवस्थी, डीन छात्र कल्याण डॉo महावीर सिंह नरुका और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

लखीमपुर खीरी घटना : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज सुनवाई
मोदी बने तीसरी बार प्रधानमंत्री, जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
प्रथमा ग्रामीण बैंक ने लोगो को किया जागरूक
कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन
UPITS 2026 में डॉ. खुशबू सिंह को मिला गृह मंत्री अमित शाह से संवाद का सुअवसर, 'आर्या फैशन्स' के कार...
UPDATE: दादरी नगरपालिका चुनाव , गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
घर खरीदारों को राहत: अधिक वसूली गई जीएसटी मिलेगी वापस, यूपी रेरा ने जारी किए नए निर्देश
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिला गौतमबुद्ध नगर का किया सघन भ्रमण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्...
बिजली चोरी और अधिकारीयों की मिलीभगत के खिलाफ श्री सनातन धर्म ट्रस्ट ने सौंपा ज्ञापन
फिल्म सिटी निर्माण को लेकर यमुना प्राधिकरण नोडल एजेंसी बनी
अमेठी हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोपी को नोएडा में यूपी एसटीएफ ने कि...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक केंद्र
बीटा-1 और बीटा-2 में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर झुंड ने किया हमला, प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई क...
यूपी चुनाव 2022: तीन दिन के लिए यूपी का दौरा करेंगे ओवैसी, अयोध्या भी जाएंगे