नोएडा एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान की तारीख पहुंची 2025
ग्रेटर नोएडा। नोएडा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जेवर से विमानों का उड़ान सितम्बर 2024 से शुरू नहीं हो पाएगा। विकासकर्ता यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने निर्माण कार्यों में आ रही अड़चन का हवाला देते हुए अप्रैल 2025 के अंत तक विमानों का वाणिज्यिक परिसंचालन शुरू करने की बात कही है। विकासकर्ता की तरफ से सोमवार को बकायदा बयान जारी कर मीडिया को यह जानकारी दी गई। सितम्बर से एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर विमानों का उड़ान न शुरू करने पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड नियाल ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। नियाल की तरफ से कहा गया कि एग्रीमेंट की शर्तों का अगर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पालन न किया तो मामला शासन पर रखा जाएगा और कड़ा कदम उठाया जा सकता है। यानी अब नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण समय से न पूरा होने की स्थिति साफ होने पर लोगों को निराशा हाथ लगी है। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 28 जून को जेवर पहुंच कर नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने पहुंच रहे हैं। समीक्षा के दौरान विकासकर्ता की तरफ से सितम्बर से एयरपोर्ट का निर्माण न पूरा होने का बयान महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि नोएडा एयरपोर्ट निर्माण और विकास कार्य तीव्र गति में चल रहा है और परिचालन की राह पर महत्वपूर्ण मील के पत्थर पार करना जारी रख रहे हैं। यह एक बड़ी और जटिल परियोजना है और निर्माण गतिविधियों के अगले कुछ सप्ताह महत्वपूर्ण हैं। रनवे, यात्री टर्मिनल और नियंत्रण टावर पर काम काफी आगे बढ़ चुका है। हाल ही में ग्राउंड हैंडलिंग, वाणिज्यिक क्षेत्रों के संचालन और महत्वपूर्ण रखरखाव अनुबंधों के लिए रियायतें प्रदान की गई। इसके अलावा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान कनेक्शन के लिए कई एयरलाइनों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वर्तमान निर्माण स्थिति को देखते हुए, कंपनी अप्रैल 2025 के अंत तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की उम्मीद हैं। निर्माण गतिविधियों की गति और परिचालन तत्परता की तैयारियों को उच्च बनाए रखने के लिए ईपीसी ठेकेदार टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लिए एक टिकाऊ और विश्व स्तरीय हवाई अड्डा प्रदान करने के अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नोएडा परिचालन को लेकर हुए या एग्रीमेंट
नोएडा इंटरनेशनल इंटरनेशनल परिचालन को नियाल और यमुना इंटरनेशनल के बीच एंग्रीमेंट हुआ था। जिसमें विकासकर्ता को 29 सितम्बर 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करना है। इसके अलावा विकाकसर्ता को 91 दिन का ग्रेस पीरियड दिया गया है। ग्रेस पीरियड के हिसाब से दिसम्बर 2024 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा है। अगर दिसम्बर तक निर्माण कार्य पूरा नहीं करता है तो विकासकर्ता कंपनी पर प्रतिदिन दस लाख रूपए का जुर्माना लगेगा। विकासकर्ता कंपनी को 91 दिन का ग्रेस पीरियड देना है या नहीं इस पर शासन स्तर पर नियाल की बोर्ड बैठक होगी जिसमें तय होगा कि ग्रेड पीरियड बढ़ाया जाए या नहीं। अगर नहीं बढ़ता तो विकासकर्ता कंपनी पर एक अक्टूबर 2025 से प्रतिदिन 10 लाख रूपए का जुर्माना लग सकता है।
एयरपोर्ट के निर्माण का समय सीमा बढ़ाने से नियाल सहमत नहीं
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से अप्रैल 2025 के बाद एयरपोर्ट का परिचालन शुरू करने पर नोएडा एयरपोर्ट लिमिटेड सहमत नहीं है। नियाल के सीईओ ने इस मामले में शासन स्तर के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। नियाल विकासकर्ता कंपनी के खिलाफ कड़ा कदम उठा सकता है।
नियाल ने विकासकर्ता कंपनी को जारी किया नोटिस
नोएडा इंटरनेशनल के सीईओ डॉक्टर अरूणवीर सिंह की तरफ से विकासकर्ता कंपनी को नोटिस जारी किया गया कि बिना नक्शा पास कराए कंपनी ने रिर्सोर्ट और कार्यों का निर्माण कार्य कैसे शुरू कर दिया। विकासकर्ता कंपनी ने रनवे, कार्गो, एटीसी बिल्डिंग आदि का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नक्शा पास कराया था। एयरपोर्ट के अंदर किसी प्रकार के निर्माण कार्य का नक्शा पास करने की जिम्मेदारी नियाल ने यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण को दे रखी है।
नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को लेकर नियाल की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है, विकासकर्ता कंपनी को अप्रैल 2024 के अंत तक परिचालन शुरू करने का बयान जारी करने से पहले नियाल से बात करनी चाहिए था। लेकिन उसने ऐसे नहीं किया। इसकी पूरी जानकारी शासन को उपलब्ध करा दी गई। शासन अपने स्तर पर निर्माण लेगा कि समय से निर्माण कार्य न पूरा करने पर विकासकर्ता कंपनी पर एग्रीमेंट के हिसाब से एक अक्टूबर 2024 से पेनाल्टी लगाया जाए या फिर 91 दिन का एग्रीमेंट के हिसाब से ग्रेस पीरियड दिया जाए: डॉ. अरूणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
