ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार

  • – कई नये फीचर्स के साथ जल्द ऑनलाइन उपलब्ध होंगे ई-स्टाम्प
  • – सरकार ने कर ली है सुरक्षित ई-स्टाम्प के बिक्री की तैयारी
  • – जाली स्टाम्प पेपर के भय से मिलेगी पूरी तरह से मुक्ति
  • – शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प पेपर के जरिए योगी सरकार करेगी बड़ी शुरुआत

लखनऊ, 24 जून। योगी सरकार प्रदेश में ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाने जा रही है। इसके लिए स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प के जरिए इस सुविधा का लाभ जनता को देने की तैयारी है। इन ई-स्टाम्प को आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन प्रमाणन के बाद पर्सनलाइज्ड करके उसी आधार कार्ड धारक के द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के प्रयोग के लिए प्राप्त किया जा सकेगा। इससे जाली स्टाम्प के भय से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। विभाग ई-स्टाम्प के नये प्रारूप की डिजाइन भी फाइनल कर चुका है।

होंगे विशेष सिक्योरिटी फीचर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिलहाल 100 रुपए से कम के ई-स्टाम्प को लेकर ये प्रयोग किया जाएगा। नये प्रारूप की रूपरेखा और ई-स्टाम्प को सुरक्षित रखने के लिए 9 प्रकार के विशेष नये सिक्योरिटी फीचर्स इस्तेमाल में लाए गये हैं। इसमें 1-डी बार कोड, स्टैटिक लाइन, एसडी अमाउंट, स्टैटिक एसडी अमाउंट, टेक्स्ट थ्रेड, एएसवाईएम सर्टिफिकेट आईडी, खरीददार का नाम, सिंगल लेयर लोगो, टेक्स्ट थ्रेड डेट, टेक्स्ट रिबन और बीजी का उपयोग किया गया है। इसके जरिए जाली स्टाम्प बनाना असंभव हो जाएगा।

छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प की रहती है सबसे अधिक मांग
बता दें कि 10 रुपए के स्टाम्प पेपर के मुद्रण में तकरीबन 16 रुपए का खर्च आता है। इसमें कानपुर डिपो से उसके परिवहन की लागत भी शामिल है। छोटे मूल्य के स्टाम्प का प्रयोग अपेक्षाकृत अधिक होता है। शपथ पत्र, विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं, विद्यालय, महाविद्यालय में प्रवेश के वक्त, सेवायोजन में और लोक शिकायतों में छोटे मूल्य के स्टाम्प पेपर इस्तेमाल में लाए जाते हैं। 2023-24 के आंकड़ों पर गौर करें तो 100 रुपए से अधिक मूल्य के 47 लाख से अधिक ई-स्टाम्प जारी किये गये, वहीं 100 रुपए से कम मूल्य के 2 करोड़ 56 लाख से अधिक ई-स्टाम्प पेपर जारी किये जा चुके हैं। माना जाता है कि छोटे मूल्य के स्टाम्प पर आनुपातिक कमीशन कम होता है, ऐसे में अक्सर ऐसी शिकायतें भी मिलती हैं कि कुछ वेंडर छोटे मूल्य के स्टाम्प की कृत्रिम किल्लत बताकर कालाबाजारी का भी प्रयास करते हैं। अब छोटे मूल्य के सुरक्षित ई-स्टाम्प की उपलब्धता के बाद इस प्रकार की परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

यह भी देखे:-

इन चीजों से होता है दुनिया का पचास फीसद प्रदूषण, बचाना है तो करने होंगे ये उपाय
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का हुआ विस्तार, नये पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
नरेंद्र भूषण यमुना समेत अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन बने
नोएडा एयरपोर्ट को ईंधन सप्लाई करेगी देश की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी, हुआ समझौता
ग्रेटर नोएडा की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
मेडिकल डिवाइस पार्क में शत प्रतिशत हो सकेगा विदेशी निवेश
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है
घर से मिलेगा मतदान करने का मौका, जानिए कौन-कौन होंगे लाभार्थी
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारियो में जुटा जिला प्रशासन
नवरात्रों मे मीट मछली अंडा आदि की दुकान होनी चाहिये बन्द- वेद नागर।
रामविलास पासवान की विरासत बंटी, लोजपा के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले
ग्रेटर नोएडा में किसान आंदोलन उग्र: पुलिस ने 100 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया
एस्टर पब्लिक स्कूल में हर्षौल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
आचार संहिता लगते ही उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग-बैनर, होर्डिंग-बैनरः नोएडा - ग्रेटर नोएडा में प्रचा...