गुरुकुल के बटुकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा 1 में संचालित महर्षि पाणिनि वेद- वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक तेजपाल नागर के पुत्र श्री दीपक नागर जी ने बटुकों साथ योगाभ्यास किया।

उन्होंने इस अवसर पर योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग हमारे शरीर के साथ-साथ मन और आत्मा को भी जोड़ता है। भारतीय प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गुरुकुल द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है एवं हम सभी को इस प्रकार के प्रकल्पों को यथा संभव सहायता करनी चाहिए।

गुरुकुल के संरक्षक बीपी नवानी ने भारतीय शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल के द्वारा अनुकरणीय भारतीय परंपरा को संरक्षित पल्लवित करने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि यह न केवल स्वयं के जीवन बल्कि हमारे समाज पर भी उपकार है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य रविकांत दीक्षित ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग भौतिक और आध्यात्मिक मिलन का सबसे उत्तम साधन है। भारत की प्राचीन पद्धति को जीवन की अमूल्य धरोहर के रूप में हम सभी को अपनाना चाहिए और गुरुकुल जैसे प्रकल्पों द्वारा की जा रही इन व्यवस्थाओं में हमें यथायोग्य सहयोग भी करना चाहिए। योग दिवस के आयोजन के लिए संदीप भाटी के साथ गुरुकुल परिवार का धन्यवाद किया और बताया कि विगत एक सप्ताह से योगाचार्य श्री ऋषिपाल वशिष्ठ जी द्वारा निरंतर गुरुकुल के छात्रों को योगाभ्यास कराया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि योग को एक विषय के रूप में गुरुकुल के पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित होने के साथ-साथ दैनिक अभ्यास भी प्रारम्भिक हो गया है। दैनिक कक्षा प्रात: 5:30 से 6:30 बजे तक होती है।

योग दिवस का समापन गुरुकुल समिति के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
योगाचार्य ऋषिपाल वशिष्ठ जी ने बताया कि रविवार के दिन योग से उपचार के लिए गुरुकुल में परामर्श भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य सहित डॉक्टर गौरव शर्मा, कुलदीप शर्मा, सी पी गोस्वामी, चेतन वशिष्ठ, रविशंकर शर्मा आदि महानुभव भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

पटाखों पर प्रतिबंध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, जान की कीमत पर उत्सव मनाने की इजाजत नहीं - सुप्रीम कोर...
कल का पंचांग , 24 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्रावण मास कावड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण: डीएम मनीष वर्मा ने नानकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा...
जेवर में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने एयरपोर्ट उद्घाटन में जुटने की अपील की
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में जोर: हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश
चीनी निर्यात पर साढ़े दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने का निर्णय
कल का पंचांग, 14 अप्रैल 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यूपीसीडा और चिटहैरा व अन्य गांवों के किसानों के बीच हुई बैठक , इन मुद्दों पर बनी सहमति
गेल सोसाइटी में राष्ट्रचिंतना की 31वीं गोष्ठी: भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर विमर्श
स्वदेशी जागरण मंच गौतमबुद्ध नगर में नई कार्यकारिणी गठित, शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. शशांक शर्मा बने ...
हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों में जुटी संयोजन समिति, घर-घर आमंत्रण और तुलसी कलश यात्रा का खाका तय
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की पहल: रोटरी क्लब ने वितरित की खाद्य सामग्री और दवाइयाँ
जे पी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को वार्षिक टाइम्स स्कूल रैंकिंग 2021 में नंबर 1 के रूप में सम्मान...
3सी' पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना
ह्यूमन टच फाउंडेशन का सन्देश : होली खेलें सूखे रंगों से, पानी की बरबादी से नहीं
गाँधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण ने लांच की आवासीय भवनों की ऑनलाइन योजना