गौतमबुद्ध नगर जिले में 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध मौत, हीट और लू के चलते मौत की आशंका
गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थान पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत 14 में से 6 से 7 के करीब अज्ञात शव, आशंका भीषण गर्मी की वजह से हुई मौतें,
थाना सेक्टर 142, एक्सप्रेस वे थाना, थाना सेक्टर 24, थाना सेक्टर 58, कोतवाली 39, फेज 2 थाना, कोतवाली सेक्टर 126, फेज 1 थानों में मिले शव,
सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है मौत का सही कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
कुछ लोग गर्मी के चलते मौत होना मान रहे हैं। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है।
24 घंटे में 14 के करीब शव जिला अस्पताल पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग बोला PM के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट,
गर्मी और लू भी हो सकता है एक कारण।
