ग्रेनो प्राधिकरण 15 गांवों में लगा रहा सीवर का नि:शुल्क कनेक्शन शिविर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 15 गांवों में सीवर कनेक्शन के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्राधिकरण की तरफ से यह शिविर 07 जून से शुरू हुआ है और 30 जून तक चलेगा। ग्रेटर नोएडा के गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सीवर कनेक्शन के लिए मुहिम चलाने के निर्देश दिए हैं। जल-सीवर विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम ने बताया कि विगत 07 जून से 15 गांवों में शिविर लगाया जा रहा है, जो कि 30 जून तक चलेगा। ये गांव अजायबपुर, हजरतपुर, मकोड़ा, रिठौरी, डाबरा, इमलिया, पौव्वारी, घोड़ी-बछेड़ा, मायचा, खैरपुर गुर्जर, चौगानपुर, तुस्याना, लड़पुरा, घंघोला एवं थापखेड़ा हैं। सीवर कनेक्शन के लिए प्राथमिक विद्यालय/ बरातघर में शिविर लगाया जा रहा है। आवेदक अपना आधार व फोटो साथ शिविर में आकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीवर कनेक्शन में किसी प्रकार की असुविधा होने पर सहायक प्रबंधक हरिंद्र सिह (7827104579), सहायक प्रबंधक पीपी मिश्रा (9810380863), प्रबंधक शुभांगी तिवारी (7000881709), प्रबंधक कनुप्रिया श्रीवास्तव (8874343300) और वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार के मोबाइल नंबर (9205691408) पर संपर्क किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने का कहना है कि ग्रामीण शिविर में जाकर सीवर के कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने गांवों की स्वच्छता के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।

यह भी देखे:-

बीजेपी प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे आरएलडी अध्यक्ष
शारदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना के आवेदकों की अंतिम सूची की जारी
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
यमुना प्राधिकरण : ड्रा के जरिये किसानों को दिए गए भूखंड
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने किया वृक्षारोपण
बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किसानों का डेलिगेशन..
श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी बिजली कटौती से लोग हैं परेशान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है निर्माण, मुकदमा दर्ज
केन्द्र में गठबंधन सरकार बनी तो मजदूर को दी जाएगी श्रमिक सम्मान निधि
पोस्टर--बैनर के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया अभियान
7 माह में 175 बदमाश गिरफ्तार, कई सरगना भी चढ़े पुलिस के हत्थे
आम चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में लौटी रौनक, गठबंधनों का दौर शुरू
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की यमुना प्राधिकरण में समीक्षा बैठक