“राष्ट्र प्रेरणा स्थल” के निर्माण व विकास कार्यों को गति देगी योगी सरकार

-लखनऊ के बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में गोमती नदी किनारे मास्टर प्लान ग्रीन में राष्ट्र प्रेरणा स्थल परियोजना को दिया जाएगा मूर्त रूप

-सीएम योगी की मंशा अनुसार परियोजना को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया हुई शुरू

-लखनऊ विकास प्राधिकरण को दिया गया निर्देश, निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली

लखनऊ, 17 जून। उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के निर्माण व विकास कार्यों को गति देने पर विशेष फोकस कर रही है। लखनऊ के बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में गोमती नदी किनारे मास्टर प्लान ग्रीन में राष्ट्र प्रेरणा स्थल परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है तथा यहां म्यूजियम समेत विभिन्न निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को दी गई है और यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस क्रम में, 3 प्रतिमाओं की स्थापना के लिए 21.07 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है।

138 करोड़ रुपए की राशि व्यय से निर्माण कार्यों को किया जा रहा पूर्ण
‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण करने की कुल अनुमानित लागत 138 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें से टोकन के रूप में 1 करोड़, प्रथम किस्त के तौर पर 28.47 करोड़, तथा दूसरी किस्त के तौर पर 21.52 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। इस प्रकार, कुल 138 करोड़ की धनराशि में से 72.7 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। फिलहाल, वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृतियों के जरिए परियोजना के अंतर्गत जारी कार्यों को तेजी प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तमाम सुविधाओं से लैस होगा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डिजिटल म्यूजिमय समेत कई सुविधाओं का विकास हो रहा है जो अपने आप में विशिष्ट हैं। यहां बड़े स्तर पर वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग एरिया भी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, तीन हैलीपैड भी बनाए जा रहे हैं जबकि स्वर्गिय अटल बिहारी बाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की बड़ी प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं। वहीं, म्यूजियम ब्लॉक, एंट्रेंस लॉबी, रिसेप्शन, वीआईपी लाउंज, बैक स्टेज ग्रीनरूम, 50 लोगों की कैपेसिटी वाला वीआईपी डायनिंग हॉल, इनडोर-आउटडोर डिस्प्ले एरिया, योगा सेंटर, मल्टीपर्पज हॉल, मेडिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया ब्लॉक व टॉयलेट्स समेत तमाम सुविधाओं के निर्माण और विकास के कार्य जारी हैं।

यह भी देखे:-

फोर्टिस हेल्थकेयर ने ग्रेटर नोएडा में अपना अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ किया
राया हेरिटेज सिटी में मिलेगी मथुरा-वृन्दावन की झलक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी में निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट
समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार
इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगी वरीयता
अभिनेता परेश पाहुजा ने "उत्साही से लेकर कड़क सिंह" के बीच का फिल्मी अनुभव बताया
ग्रेटर नोएडा : साइकिल पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लगाया रक्तदान शिविर
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
दिगम्बर सिंह बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाई गयी महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
बिजली संकट : कोयले की कमी को सरकार ने बताया गलत, अंधेरे में नहीं डूबेगा देश
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर फूटा आक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
नवरात्रा सेवक दल द्वारा "कन्या अन्नपूर्णा योजना" निरंतर जारी