प्रतिबंधित ई -सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार ,एक करोड रुपए कीमत का माल बरामद

नोएडा । थाना सेक्टर 20 पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए कीमत के प्रतिबंधित ई- सिगरेट और गांजा आदि बरामद किया है। इनके गैंग का सरगना फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत सेक्टर 18 के पास से बीती रात को शाहनवाज पुत्र शौकत निवासी तुगलकाबाद दिल्ली तथा रवि कुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बताया कि उनके पास से 2480 प्रतिबंधित ई- सिगरेट, 4 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाला एक ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा और सिगरेट की मार्केट में कीमत करीब एक करोड रुपए है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले जितेंद्र बलिया उर्फ सोनू को माल सप्लाई करते हैं। वह इस गैंग का सरगना है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

पराली जलाना किसान को पड़ा भारी , भेजा गया जेल
पूर्व विधायक कर रहा था विदेशी हथियार की तस्करी , एसटीएफ ने किया अवैध असलाह तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
 सिपाही ने पत्नी से की सरेआम मारपीट , दहेज़ उत्पीड़न का लगा आरोप 
एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश  गिरफ्तार 
मंगेतर की अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी
ग्रेटर नोएडा में रोडरेज के बाद महिला पर हमला
सनसनीखेज वारदात: कोरियन नागरिक की महिला मित्र ने चाकू से गोदकर की हत्या, लॉजिस्टिक कंपनी में थे ब्रा...
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का ईनामी कुख्यात बदमाश
सुबह की सैर पर निकले युवक को मारी गोली
युवक गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद
नोएडा पुलिस का क्रिमिनल आउट ड्राइव, 48 घंटे में सौ से ज्यादा शराब तस्करी, हथियार व मादक पदार्थ तस्कर...
चाकू से गोदा फिर बाइक से 3 किलोमीटर घसीटा , VIDEO VIRAL
इन 29 अपराधियों पर लगा गैंग्स्टर
सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
न्यू ईयर पार्टी में युवक की हत्या का खुलासा, थाना बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोटरसाइकिल खड़ा करते समय असंतुलित होकर गिरा, मौत