तीन साथी लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में घायल

नोएडा । थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बुधवार की देर रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो के पैर में लगी है। इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की सैकड़ो वारदातें करनी स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए मोबाइल फोन और सोने की चेन आदि बेचकर इकट्ठी की गई करीब एक लाख रुपए की रकम बरामद की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और उनकी टीम को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हाजीपुर अंडरपास के पास बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तथा घेरा बंदी कर उन्हें रोक लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने सिक्का माल के सामने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी।

अपर उपायुक्त ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अरुण पुत्र गुड्डू उर्फ विदेश निवासी टप्पल जनपद हाथरस तथा गौरव पुत्र बृजपाल निवासी मीत नगर दिल्ली के पैर में लगी है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी विकास पुत्र बृजभान मौके से भाग गया था। पीछा करके पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक लाख रुपये नगद,घटना में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की सैकड़ो बारदातें की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 8 जून को मॉर्निंग वॉक पर निकले अंकुर टेकरीवाल नामक व्यक्ति से सेक्टर 104 के पास से सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा इन बदमाशों ने थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के ही सदरपुर कॉलोनी के पास से होमी दीप कुमार का मोबाइल फोन 5 मई को लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इन बदमाशो ने लूटे हुए मोबाइल फोन और सोने की चेन आदि को बेचकर एक लाख की नगदी इकट्ठी थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी इकट्ठी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित विभिन्न जगहो पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण में बनेगा यूनिवर्सिटी हब, 6 विश्वविद्यालय की स्कीम लॉन्च
ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों की यात्रा का समापन, श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस ने किया मं...
डीएम मनीष वर्मा के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किये जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम
Yamuna Authority: 781 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन
यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी र...
मुख्यमंत्री ने किया नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास
पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात
जेवर में उमड़ा जन-सैलाब, मोदी-योगी के नारों की गूंज
सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में नजर आएगा यमुना प्राधिकरण का नया कार्यालय
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, B.Tech कार्यक्रम लॉन्च की घ...
UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : अभूतपूर्व सफलता और व्यापार की उज्ज्वल संभावनाओं के साथ यूपीआईटीएस 202...
किसानों ने यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुनवीर सिंह से की मुलाकात, क्या रहा मुद्दा, पढ़े पूरी खबर
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने किया वृक्षारोपण
शराब की दुकानों के मालिक ध्यान दें: 31 मार्च तक लौटानी होगी POS मशीनें
YAMUNA AUTHORITY में विवादित दो प्रबंधकों गाज, संपत्ति विभाग से हटाए गए