एनटीए के खिलाफ नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: नीट परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों में आक्रोश है. बुधवार को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए. एबीवीपी ने नीट परीक्षा के परिणाम का सीबीआई जांच की मांग की है. परिषद के कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया.

एबीवीपी प्रांत सह मंत्री गौरव ने कहा कि “एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 14 जून को रिजल्ट जारी करना था, लेकिन रिजल्ट में किए गए भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए 4 जून को ही रिजल्ट अनाउंस कर दिया गया. रिजल्ट में यह स्पष्ट है कि कुछ सेंटर पर आपत्तिजनक परिणाम आए हैं, जहां 720 में से 720 अंक छात्रों को मिले हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस परीक्षा परिणाम की सीबीआई से जांच चाहती है,इस रिजल्ट के आधार पर एडमिशन न दिए जाएं.”

अखिल भारतीय छात्र संगठन की सदस्य मुकुल आनंद ने कहा कि “नीट परीक्षा भारत की महत्वाकांक्षी परीक्षाओं में से एक है. यदि इसमें किसी ने भी धोखाधड़ी की है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.” इस प्रदर्शन के दौरान गौतम बुद्ध नगर के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित
साइबर ठगी से सावधान! नोएडा पुलिस ने 84 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीसरा अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन
सूरजपुर प्राचीन कालीन बाराही मेला का आगाज, लोक नृत्यों में झलकी राजस्थानी संस्कृति
"Rising Stars and Shining Legends": एच.आई.एम.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रो...
मरम्मत कर रहा बिजली कर्मचारी करंट से झुलसा
यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर
नशा मुक्त भारत के के चलाया हस्ताक्षर अभियान,  डीएम मनीष वर्मा ने झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना
दर्दनाक : सड़क हादसे में धू-धू कर जली एम्बुलेंस, तीन की मौत
Petrol-Diesel के रेट में फिर हो गया बड़ा इजाफा, आज इतने रुपए मिल रहा है 1 लीटर तेल
स्विमिंग पूल पर कोविड 19 की उड़ाई जा रही थी धज्जियाँ और
लम्बे इंतज़ार के बाद उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो आ रहा है करीब
ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
मूलभूत सुविधाओं से मरहूम है ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र : आईआईए
नई शिक्षा नीति छात्र-केंद्रित है, मूल्य आधारित है और नवाचार के लिए छात्रों को प्रेरित करेगी
रितु महेश्वरी को नोयडा DM की अतिरिक्त जिम्मेदारी