एयरपोर्ट के पास Book My Show पर फिल्म के टिकट की तरह फ्लैट की होगी बुकिंग
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आशियाना का सपना पूरा करने जा रहा है यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण। जिस तरह अभी तक लोग बुक माई शो से सिनेमा व अन्य मनोरंजन के लिए टिकट बुक कराते है, अब उसी प्रकार फ्लैट की बुकिंग करा सकेंगे। प्रदेश में पहली बार इस तरह कोई प्राधिकरण फ्लैट की योजना ला रहा है। पहले बुकिंग कराने पर वरीयता के हिसाब से फ्लैट आवंटित किया जा एगा। यमुना प्राधिकरण 15 जून के बाद फ्लैट की योजना ला रहा है। योजना में वन बीएचके से लेकर दो बीएचके के फ्लैट है। जिसकी कीमत 14 से 40 लाख रूपए है। फ्लैट की कुल कीमत का दस फीसदी रकम देकर बुक माई शो से फ्लैट बुक कराया जा सकता है। कुल रकम का 30 फीसदी जमा करने के साथ फ्लैट पर कब्जा मिल
की योजना ला रहा है। सेक्टर-22 डी से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी 15 मिनट में तय होगी। योजना में 29.7 वर्गमीटर के 277, 54.75 वर्गमीटर के 710 और 99.86 वर्गमीटर के 287 फ्लैट है। 29.7 वर्गमीटर के भूतल समेत समेत तीन मंजिला फ्लैट की कीमत 14.39 लाख
जाएगा। एनसीआर में रहने वाले आम आदमी के आशियाना का सपना पूरा करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण सेक्टर-22 डी में फ्लैट 54.74 वर्गमीटर के भूतल समेत चार मंजिला की 31.24 लाख और 99.85 वर्गमीटर के भूतल समेत 16 मंजिला फ्लैट 40.34 लाख रूपए में है। फ्लैट पूरी तरह तैयार है। सेक्टर में प्राधिकरण में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद योजना ला रहा है। फ्लैट की योजना 15 जून के बाद लांच होने पर पूरी जानकारी यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। प्राधिकरण के वेबसाइट पर जाकर फ्लैट के बारे में पूरी जानकारी हासिल किया जा सकता है। प्राधिकरण वेबसाइट से किस तल पर फ्लैट लेना चाहते है उसका सलेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद बुक माई शो पर जाकर फ्लैट की बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के दौरान फ्लैट की कुल कीमत का दस फीसदी पैसा जमा करना होगा। बुकिंग होने पर फ्लैट की बिक्री हो चुकी है, इसे बुक माई शो पर दिखाई देगा। फ्लैट की कुल कीमत का 30 फीसदी पैसा जमा करने के बाद कब्जा मिल जाएगा। बाकी 70 फीसदी पैसा 5 साल के दौरान किश्तों में भुगतान करना होगा। अगर कोई फ्लैट की कुल कीमत एक मुश्त भुगतान करता है तो उसे 5 फीसदी की छूट मिलेगी।
