पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Lअमेजॉन कंपनी का लूट गया लाखों रुपए का सामान बरामद, एक फरार

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र मे एक टेंपो चालक के साथ मारपीट कर अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस से सामान भर कर जा रहे लाखों रुपए कीमत के समान से भरे हुए टेंपो लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट गया लाखों रुपए का सामान, टेंपो आदि बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीनों के पैर में लगी है। इनका एक साथी फरार है।

अपर पुलिस उपायुक्त द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि 10 जून को अज्ञात बदमाशों ने अमेजॉन वेयरहाउस सूरजपुर से लाखों रुपए कीमत का सामान भर के जा रहे छोटा हाथी के चालक के साथ मारपीट करके उसका टेंपो तथा सामान आदि लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम में बनाई गई थी। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। सोमवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली की लूटे गए सामान को बदमाश बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पक्षी विहार के पास बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सचिन उर्फ बिट्टू निवासी जनपद गाजियाबाद, राहुल पुत्र खड़क सिंह निवासी जनपद हापुड़ तथा शनि पुत्र राजवीर निवासी जनपद हापुड़ के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इनका एक साथी मोनू उर्फ दीपक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से एक लोडर (छोटा हाथी) जिसमें अमेजॉन कंपनी के 26 पैकेट रखे थे, वह बरामद हुआ है। इनके पास से पुलिस ने तीन देसी तमंचे और कारतूस भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदाते करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

लॉकडाउन के दौरान रोजगार गया तो, अवैध देह व्यापार का शुरू किया कारोबार, संचालिका समेत दो युवतियों और ...
6 डकैतों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज
जारचा पुलिस ने शराब तस्कर के हथकंडे का किया भंडाफोड़, कीटनाशक मशीन के टैंक में भरकर शराब तस्करी करते ...
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर : पति-पत्नी को गोलियों से भूना
जिला अस्पताल के सीएमएस धमकी देने वाला गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: नोएडा पुलिस ने 107 पव्वों के साथ अभियुक्त दबोचा
विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
ऑटो चालक की गला घोंट कर हत्या, कोतवाली का घेराव
समलैंगिक युवकों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन गिरफ्तार
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचकर किडनैपर ने खुद कर दिया सरेंडर
आईएएस अधिकारी के घर सेंध लगाने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
नहीं मिला पैसा तो बौखलाए बदमाश ने किसान को किया घायल 
सोसाइटी में अवैध निर्माण पर फिर बवाल, विरोध करने पर महिला डॉक्टर से मारपीट का आरोप, आरोपी दो महिला ग...
महिलाओं द्वारा ग्रहण की गयी शिक्षा, कई-कई पीढियों तक लाभ पहुॅचाती है : डॉ. दिनेश शर्मा
चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी कर देश छोड़कर फरार हुए तीन चीनी नागरिक, एक है जेल में