पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिकों से 10 हजार डॉलर की ठगी, ईरानी गैंग का हाथ होने का अंदेशा

नोएडा । थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में स्थित अस्पताल में उपचार करवाने आए इराकी नागरिकों के साथ अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 10 हजार डॉलर की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बताया कि बीती रात को शाहपुर गांव के रहने वाले समदर्ष चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां पर इराक के रहने वाले मोहम्मद जसीम अपनी पत्नी और बेटी के साथ 5 जून को आए। यहां पर वे लोग रहकर निजी अस्पताल में अपनी बेटी का उपचार करवा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार रविवार की शाम को वे टहलने के लिए अपनी पत्नी हिबा और बेटी के साथ पैदल जा रहे थे, तभी रात 9 बजे के करीब एक कार में सवार होकर दो लोग आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया तथा उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके कमर में बंधे पर्स को चेक किया। पर्स में रखे करीब 10 हजार डॉलर रखा था। उन्होंने पर्स में रखी रकम अपने पास रख ली। जब उन्हें शक हुआ कि आरोपी पुलिसकर्मी नहीं है तो उन्होंने, उनकी पत्नी और बेटी ने उनकी कार को पड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशो ने अपनी कार आगे बढ़ा दी। इस घटना में पीड़ित की पत्नी और बेटी सड़क पर गिर गई तथा उन्हें चोट आई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इराकी परिवार काफी परेशान है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस घटना को ईरानी गैंग के लोगों ने अंजाम दिया है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : 58 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
सूचना : हाईकोर्ट ने महेंद्र भाटी हत्याकांड में दोषी डीपी यादव को बरी किया
अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ कई गिरफ्तार
आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, समलैंगिक ऐप से जुड़े युवकों की थी पार्टी — दो हिरासत में
 बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध  शराब के साथ  तस्कर दबोचा 
साइबर सेल नोएडा ने तीन ठगों को किया गिरफ्तार, ऐसे करते थे  शाॅप-18 के नाम पर ठगी 
सलाखों के पीछे पहुंचे पति-पत्नी, मिलकर कर रहे थे ये अपराध
देखें विडियों, नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में ठक-ठक गैंग का सरगना घायल, तीन गिरफ्तार
हार्ट का इलाज कराने आए थे दिल्ली, सोने का पानी चढ़ाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
 रंगे हाथ चोरी करते पब्लिक ने बाइक चोर दबोचा 
ग्रेटर नोएडा में करोड़ों का ड्रग्स बरामद, दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
दादरी पुलिस ने रेप के आरोपी को भेजा जेल , पंचायत ने पीड़ित को सुनाया था केस वापस लेने का फरमान, 1.5 ल...
ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश
सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
मर्डर में वांटेड दो ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल