बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

12 जून 2024 को राजकीय आई.टी.आई. दादरी में रोजगार मेले का होगा आयोजन

आई.टी.आई, उत्तीर्ण महिला/पुरुष अभ्यार्थी रोजगार मेले में कर सकते हैं प्रतिभाग

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 जून 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी गौतम बुद्ध नगर में मिशन रोजगार के अंतर्गत राजकीय आई.टी.आई. नियर कोट पुल नंगला नैनसुख रोड दादरी गौतम बुद्ध नगर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 06 प्रतिष्ठित कंपनिया प्रतिभाग करेंगी। आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 26 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता आई.टी.आई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अतः उक्त पात्रता रखने वाले इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां 12 जून 2024 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अपना बायोडाटा एवं सभी मूल प्रमाण पत्र के साथ छाया प्रति सहित 02 पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।

यह भी देखे:-

हिमाचल जनकल्याण समिति ने मनाया नव वर्ष और लोहड़ी मिलन समारोह, सैकड़ों ने लिया हिस्सा
केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने नोएडा सीईओ और एनडीएमआरएसी के एमडी लोकेश एम को मेट्रो फीडर बस को चलान...
विधायक तेजपाल नागर ने गुरुकुल में किया योग
यमुना प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग योजना में ई-ऑक्शन संपन्न, 694.49 करोड़ में बिके 5 भूखंड
यमुना प्राधिकरण आठ करोड़ खर्च कर लगवाएगा 125 सीसीटीवी
आईटीएस डेंटल कॉलेज के बीडीएस 2023 के नये सत्र का आगाज
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
शिव जयंती और महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी सेंटर ने विशेष प्रोग्राम का किया आयोजन
यीडा की आवासीय योजना में दो दिन में 13001 पंजीकरण
लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार बैंकॉक भाग रहा था आरोपी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो ...
मेगा कैंप में गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन , प्रधानमंत्री आवास योजना आदि ...
लीज बैक निरस्त करने पर किसान सभा ने ग्रेनो प्राधिकरण पर किया जबरदस्त प्रदर्शन , आश्वासन मिलने पर धरन...
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार