UP कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी हुई संपन्न

– उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग 2024 की मेगा नीलामी, लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में खरीदा
– 120 खिलाड़ियों के लिए टीमों ने लगाई बोली, 11 जुलाई से शुरू होंगे लीग मुकाबले
– यूपीकेएल से भविष्य में देश को कई स्टार खिलाड़ी मिलेंगे – राहुल चौधरी

नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी आज नोएडा स्थित सरोवर पोर्टिको में संपन्न हुई। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने 120 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। जिनमें सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में और यमुना योद्धा ने विनय को 3.10 लाख में खरीदा। इनके अलावा संगम चैलेंजर्स ने अभिजीत मलिक को 2.60 लाख में, नोएडा निंजा ने अमित नागर को 1.45 हजार में और अवध रामदूत ने आशु सिंह को 1.5 लाख में खरीदा। सभी टीमों ने 15-15 खिलाड़ी खरीदे और हर टीम ने खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये इन्वेस्ट किए। नीलामी में हिस्सा लेनी वाली टीमों में बृज स्टार, गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर, काशी किंग्स, जेडी नोएडा निन्जा, यमुना योद्धा, लखनऊ लायंस, अवध रामदूत और संगम चैलेंजर्स शामिल रहीं।

नीलामी में उपस्थित 394 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग श्रेणियों – ए, बी, सी, डी में विभाजित किया गया था। इस आयोजन में भारतीय कबड्डी की दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध खिलाड़ी मौजूद रहे। इन शीर्ष एथलीट्स की विशेषज्ञता और स्टार पावर के कारण यह नीलामी उत्साह और उम्मीदों का केंद्र बिंदु बन गई। यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर राहुल चौधरी ने कहा कि मेगा नीलामी न केवल टीमों और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण क्षण रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश में कबड्डी के विकास और लोकप्रियता के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह एक रोमांचक आयोजन की शुरुआत है, जिसमें टीमों के प्रबंधन की रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए बोली लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफार्म युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे भविष्य में देश को कई स्टार खिलाड़ी मिलेंगे। यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने कहा कि देश के कल्चर से जुड़े खेलों को महत्व मिलना चाहिए, इसी भावना के साथ इस लीग की परिकल्पना की गई है। उन्होंने बताया कि लीग मुकाबले 11 जुलाई 2024 से शुरू होंगे और विजेता टीम को इनाम 10 लाख रुपये व रनर अप टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। यूपीकेएल का ऑफिशियल ब्रॉडकॉस्टिंग पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है, जिसके माध्यम से ये मुकाबले देश दुनिया के कोने-कोने में देखे जा सकेंगे। जाहिर है, यूपीकेएल 2024 एक शानदार सीजन होने वाला है, जो हाई-ऑक्टेन एक्शन और अविस्मरणीय क्षणों से लबरेज होगा।

यह भी देखे:-

गाजियाबाद के वोटरों को वोटिंग के दिन छुट्टी, गौतमबुद्ध नगर में काम करने वालों का वेतन नहीं कटेगा: डी...
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
गैंगस्टर एक्ट: दो बदमाशों को सजा, जुर्माना न भरने पर बढ़ेगी जेल की मियाद
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2023 का छठा संस्करण 2 अगस्त शुरू होने के लिए तैयार
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में सिटी हार्ट स्कूल में हुई गणेश पूजा।
ग्रेटर नौएडा में रक्तदान अमृत महोत्सव के दौरान एन० सी० सी० कैडेटस ने किया रक्तदान
पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाईन में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण किया, अधिक से अधिक पौधा लगाने क...
नोवरा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाया भंडारा
G20 Summit In India : G20 ने लगाया दिल्ली समेत एनसीआर की रफ्तार को ब्रेक, लग रहा है लंबा जाम
जनगणना ड्यूटी से बचना पड़ा भारी, 29 कर्मचारियों पर एफआईआर की तैयारी
Petrol-Diesel की कीमतों में चौथे दिन उछाल, 1 लीटर तेल के लिए लगेंगे इतने रुपए
लखीमपुर में उपद्रव व हिंसा के बाद अब विपक्ष की सियासत तेज, राकेश टिकैत पहुंचे
यूपीसीए के सहयोग से बीसीसीआई द्वारा समर्थित टी20 लीग के लिए गौड़ ने किया गोरखपुर लायन्स क्रिकेट टीम क...
पावर एंजेल का सम्मान समारोह का आयोजन
यमुना प्राधिकरण लाएगा मेडिकल डिवाइस के लिए भूखंड की योजना
समाजसेविका अर्चना सिंह अधिवक्ता के प्रयास से स्कूल के भवन का हुआ शिलान्यास