पति के संग वाहन के इंतजार में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी महिला मूर्छित होकर गिरी, मौत
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा- दो क्षेत्र के परी चौक पर वाहन के इंतजार में अपने पति के साथ खड़ी एक महिला मूर्छित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मीडिया प्रभारी ने बताया कि रुखसाना (26 वर्ष) पत्नी मिथुन राय अपने पति के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर खड़ी थी। वह आगरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक वह सड़क पर गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, दोनो आगरा घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।