ग्रेनो प्राधिकरण ने तुस्याना में जमीन अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

75 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त
जमीन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए का आकलन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तुस्याना गांव में अधिसूचित एरिया पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ शनिवार को बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने लगभग 75000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से लगभग 150 करोड़ रुपये है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। शनिवार सुबह वर्क सर्किल तीन की टीम ने तुझे आना गांव के खसरा संख्या-517, 964, 981, 985, 995 और 1007 पर चल रहे अगले निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर तुस्याना की लगभग 75000 मीटर जमीन पर अवैध कालोनी विकसित करने की कोशिश कर रहे थे। वर्क सर्किल तीन के प्रभारी नरोत्तम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने अवैध निर्माण को ढहा कर जमीन खाली करा ली है। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा है कि अवैध रूप से जमीन कब्जा कर काटी जा रही कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। अगर किसी कॉलोनाइजर से अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है तो रजिस्ट्री का प्रपत्र लेकर पुलिस से शिकायत करें। साथ ही इसकी एक कॉपी प्राधिकरण को भी उपलब्ध कराएं ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
————-

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण इकाई का उद्घाटन
सेफ सिटी परियोजना: पहले चरण में 9 शहरों के 20 धार्मिक स्थलों को मिलेंगे पिंक बूथ
एमएसएमई मंत्रालय के ओखला कार्यालय द्वारा कार्यक्रम का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ
चाय बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
यूपी कैबिनेट के फैसले : दूसरे विभागों में भी मिल सकेगी मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति
ग्रेटर नोएडा को जी-20 के रंग में रंगने की तैयारी शुरू
नहीं रहे गजल गायकी के फनकार, 72 वर्ष की आयु में पंकज उदास का निधन
37 जिलों में शत प्रतिशत, 13 जिलों में 99 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे
तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर जिंदग...
जिला कलेक्ट्रेट पर युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाई जान
जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास को लेकर जनसंपर्क तेज: डॉ. महेश शर्मा ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की अपील
दुनिया की टेंशन बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2, भारत के डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग?
अपना अधिकार जनहित समाज सेवा संगठन ने झुग्गियों में जाकर लगाया तिरंगा, बच्चों को किया जागरूक
जनता फ्लैट डी-ब्लॉक में बदहाल बुनियादी सुविधाएं: टूटी सड़कें और जाम नालियों से बढ़ी परेशानी