किसानों को लेकर जेवर विधायक ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ की बैठक

“किसानों के मुद्दों को लेकर जेवर विधायक ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ की लंबी बैठक ”

“भूमि अधिग्रहण, किसानों की भावनाओं व सम्मान और भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखकर किया जाएगा”

“गांव के आस-पास बनी आबादियों का अधिग्रहण करने की भूल न करें प्राधिकरण”

“ग्रामों के बाहर पेरीफेरल का निर्माण, वर्तमान आबादियों और किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाए”

जैसा कि विदित ही है कि विगत दिनों में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह द्वारा किसानों के अनेकों मुद्दे सरकार और शासन स्तर तक पहुंचाएं हैं। वह मुद्दे धरातल पर लागू हों, उसी को देखते हुए पूर्व में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ हुई बैठक के बाद आज दिनांक 07 जून 2024 को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किसानों के मुद्दों को लेकर लंबी बैठक हुई। 02 घंटे चली इस बैठक में नए भूमि अधिग्रहण के लाभ किसानों को दिए जाने, किसानों की आबादियों को छोड़े जाने, समान मुआवजा नीति, किसान और उसके बच्चों के जीवन यापन आदि अनेकों किसानों के मुद्दे जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के समक्ष तत्काल लागू किए जाने हेतु रखे।
इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि “सुनियोजित विकास का तात्पर्य शहर और औद्योगिक सेक्टरों का विकास नहीं है, वरन ग्रामों का विकास, वर्तमान जरूरत के आधार पर किया जाना भी है। जहां हम बेहतरीन औद्योगिक और शहरी क्षेत्र बसाने की बात करते हैं, वहीं हमें ग्रामों के सर्वांगीण विकास, किसानों के लिए रोजगारपरक योजनाओं को भी अपनी नीतियों में लागू करना पड़ेगा।”
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुण वीर सिंह ने शीघ्र जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह को किसानों के पक्ष में निर्णय लिए जाने हेतु आश्वस्त किया।
आज की बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक परियोजना श्री आशीष कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र भाटी, उपजिलाधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री वेदप्रकाश पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय कुमार शर्मा, ओएसडी श्री मेहराम सिंह आदि कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

बाराही मेला–2026 में कवि भगवत प्रसाद शर्मा की ओजस्वी वाणी ने जागृत किया राष्ट्रभाव
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में रि - ओरिएंटेशन 2024 का आयोजन
जेवर क्षेत्र के गांवों में जलभराव से हाहाकार, हरेंद्र भाटी ने सुनाई पीड़ितों की समस्याएं
दिल्ली : पटाखे नहीं, मौसम है प्रदूषण के लिए अधिक जिम्मेदार: स्टडी
नोएडा एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज के लिए अनुबंध
संधारणीय विकास के लिए नवीनतम नवाचारों और अवधारणाओं पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन।
श्रावण में हर सोमवार विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ
रबी फसलों की बुआई से पहले सभी जिलों में स्थापित होगी हेल्पडेस्क
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न
U.P और दिल्ली में फिर शुरू होगी मानसूनी बारिश, 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की संभावना
जीएल बजाज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय अग्रवाल को "यंग इंडस्ट्री लीडर्स अवार्ड" 2023 से नवा...
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण इकाई का उद्घाटन
गणेश चतुर्थी पर ग्लोबल में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
उत्तर प्रदेश में 1000 अत्याधुनिक बसों के जरिए रोडवेज परिवहन का परिदृष्य बदलेगी योगी सरकार
आज जीवीएआई, एडब्ल्यूएचओ ग्रेटर नोएडा में तीजों का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
बच्ची से अश्लील हरकत में कारावास व 10 हजार का अर्थदंड