18 वीं मंजिल से गिरकर घरेलु सहायिका की मौत

नोएडा : यहाँ के सेक्टर 120 स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी के 18 वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर चुनमुन (19 वर्ष ) नाम की घरेलु सहायिका की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक चुनमुन तनाव में थी। इसी कारण उसने ख़ुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूल रूप से बरेली की चुनमुन बरेली के एक दंपती के घर घरेलू सहायिका का काम पिछले दो साल से कर रही थी। पुलिस के अनुसार आज सुबह वह 18वीं मंजिल से कूद गई। गार्डों ने खून से लथपथ नौकरानी को देखा और उसे अस्पताल लेकर गए। साथ ही कोतवाली फेज तीन पुलिस को भी सूचना दी गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने चुनमुन को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद नोएडा आए परिजन ने पुलिस को बताया है कि करीब एक महीने पहले वह घर गई थी। वह वापस नहीं आना चाह रही थी लेकिन कुछ कमाने के चक्कर में उसे जबरदस्ती नोएडा भेज दिया गया। आशंका है कि अकेलेपन की वजह से ही उसने खुदकशी की है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं से हादसे की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

एलन मस्क: दुनिया की भूख मिटाने को तैयार टेस्ला चीफ, मैं छह अरब डॉलर देने को तैयार -एलन मस्क
UPSSSC : PET अब 24 को, पहले 20 अगस्त को होनी थी परीक्षा
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
Kisan Andolan: UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका, 27 सितंबर को भारत बंद होगा
शारदा शताब्दी सम्मान समारोह में आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठ...
यूपी चुनाव 2022: तीन दिन के लिए यूपी का दौरा करेंगे ओवैसी, अयोध्या भी जाएंगे
UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य
जानिए- कैसा था अरुण जेटली का संपूर्ण जीवन
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, अवैध शराब बरामद
Jitiya Vrat 2021 Muhurat: जितिया व्रत का क्या है पूजा मुहूर्त? जानें तिथि और समय
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग एक्शन में , हो रही है छापेमारी
पथिक विचार केंद्र ने बैठक कर ग्रेटर नोएडा-दादरी क्षेत्र का राजनीतिक एजेंडा तय किया
सीतापुर: मनी लांड्रिंग मामले में सपा सांसद आजम खां से जेल में कई घंटे तक पूछताछ
सीएम योगी का निर्देश: अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरकर बारिश से नुकसान का लें जायजा, पीड़ितों को ...
आरडब्लूए सोसाइटी एक्ट से बनी ,मान्यता देने की नहीं कोई नीति - नॉएडा प्राधिकरण