ग्रेटर नोएडा में खुला ट्रॉली बॉय का हैप्पी स्टोर, 24 घण्टे मिलेगा जरूरत का समान
ग्रेटर नोएडा: आज तेजपाल नागर विधायक दादरी के कर कमलों द्वारा ट्रॉली बॉय के हैप्पी स्टोर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बड़े हर्ष का विषय है की भारतीय सीमा सुरक्षा बल के एक सैनिक के अनुज विवेक सिंह ने यह स्टोर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सेक्टर ईटा टू , ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप पर खोला है। वीर सैनिकों के परिवार भी विकसित भारत में विकास यात्रा के सहयोगी बन रहे हैं। शहर के अंतिम सिरे पर यह स्टोर खोलकर विवेक जी ने सही अर्थों में अन्त्योदय में सहयोग किया है।
इस कार्यक्रम में डीडीआरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इलम सिंह नागर , हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक वरुण कुमार कृष्णा, सुप्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर जी, बृजपाल राठी , पंडित राकेश पांडेय ,नीरज कौशिक, अध्यक्ष नर्मदा एनक्लेव सोसाइटी, दीपक जोशी , बलबीर प्रधान , ग्राम मकोड़ा, समाज के अन्य गणमान्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।
