पर्यावरण दिवस पर एकेटीयू में किया गया पौधरोपण

– कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय बोले, पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाना है हमारी जिम्मेदारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के नेतृत्व में आम, अमरूद, चंदन, बेल, जामुन सहित अन्य फलदार और छायादार पौधों को रोपा गया। इस मौके पर माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें पर्यावरण बचाने और बनाने का संकल्प लेना होगा। हमारे आस-पास जो पेड़ हैं उनकी देखभाल के साथ ही खाली जगहों पर पौधे लगाने होंगे। जिससे कि आने वाले समय में वृहद रूप में हरियाली आ सके। क्योंकि जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है ऐसे में एक नागरिक को पर्यावरण के प्रति सचेत रहना होगा। अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
कुलसचिव रीना सिंह ने भी पौधे लगाते हुए पर्यावरण का संदेश दिया। कहा कि परिसर को हरा-भरा करने के लिए खाली जगहों को चिह्नित कर और भी पौधे लगाये जाएंगे। वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह, डॉ0 डीपी सिंह, एसो0 डीन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ आशुतोष द्विवेदी, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह, स्टाफ ऑफिसर अमित कुमार मलिक, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी देखे:-

विधायक तेजपाल नागर ने गुरुकुल में किया योग
मेरठ हुआ जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधा कनेक्ट
यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति
रायपुर बांगर में विकसित होगा घना वन क्षेत्र, मियावाकी पद्धति से लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा
विशाल कलश यात्रा के साथ पांच दिनों तक चले धार्मिक आयोजन से माहौल हुआ चित्रगुप्तमयी
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
16 हजार करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,
कायस्थ समाज को OBC में रखे जाने के प्रस्ताव के विरोध में कायस्थों ने चलाया पोस्टकार्ड, ईमेल ट्वीट कै...
Sharda University Organizes Successful National Multidisciplinary Conference on Recent Advances in M...
वृद्धजनों की सेवा के लिये गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ दनकौर कस्बे के “वृद्धाश्रम” पहुँ...
सखी वन स्टॉप सेंटर सेक्टर 62 नोएडा में मेगा इवेंटअनन्ता का हुआ आयोजन
चंद्रयान-3 : रहस्यमयी जानकारियां जुटाने में लगा रोवर प्रज्ञान, इसरो ने साझा की जानकारी
UPDATE: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, बस और ट्रकों में भिड़ी टक्कर, 19 घायल
पीएम के जन्मदिवस पर राजनगर भाजयुमो की तरफ से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
नोएडा सेक्टर-63 की विंडसर कंपनी में फटा बॉयलर, कर्मचारी हुए घायल, सभी की हालत सामान्य