चुनाव मतगणना को लेकर सपा ने की प्रेस वार्ता

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 4 जून को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी जिला कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए मतगणना में गड़बड़ी करने की आशंका है। मतगणना में धांधली रोकने के लिए समाजवादी पार्टी चौकन्नी रहेगी। जिसके लिए पार्टी के मतगणना एजेंटों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है और मतगणना स्थल के बाहर भी बाहरी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समाजवादी पार्टी भाजपा द्वारा की जा रही मतगणना में धांधली की साजिश को नाकाम करने का काम करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है। जिस वजह से वह मतगणना में हेरा फेरी करने की साजिश रच रही है।भाजपा छल के बल पर चुनाव जीतना चाहती है। जिसके लिए वह हर संभव कोशिश कर रही है। न्यूज़ चैनल पर चल रहे एग्जिट पोल भी उसकी साजिश का हिस्सा है, जिस देश की जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कल आने वाले चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन बड़ी संख्या में सीट जीतकर सरकार बनाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर, वीरसिंह यादव, फकीर चंद नागर, महानगर अध्यक्ष आश्रेय गुप्ता, सुनील चौधरी, सुनील देवटा, सुधीर तोमर, विकास यादव, नवीन भाटी, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी,जानिए पूरा कार्यक्रम
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
ग्रेटर नोएडा: एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में किया गया हिन्दी प्रतियोगिता ”मंथन” का आयोजन
जेवर में 300 करोड़ के निवेश से बनेगी जर्मन तकनीक आधारित विशेष फुटवियर फैक्ट्री, नींव रखी गई
कोलकाता की घटना के विरोध में शारदा अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला पैदल मार्च
स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सीईओ यमुना प्राधिकरण अरुनवीर सिंह के के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मच...
शिक्षक दिवस पर ईशान कॉलेज में शिक्षक हुए सम्मानित
Indian Racing Festival takes street racing to the next level; Chennai to host India’s first night st...
UPDATE: दनकौर नगर पंचायत-गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिले उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्य, सांस्कृतिक भवन बनाने की ...
नवरात्रा सेवक दल द्वारा "कन्या अन्नपूर्णा मुहिम" का हुआ आयोजन
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन
इंडिया गेट, लाल किला, 2011 दिल्ली हाईकोर्ट समेत 10 जगहों की रेकी की थी- गिरफ्तार पाक आतंकी
ग्रेनो  पहुंचे मुख्यमंत्री  के सलाहकार अवनीश अवस्थी: सीएम योगी के दौरे से पहले तैयारियों का लिया जाय...
2024 का संकल्प, फिर एक बार मोदी सरकारः सीएम योगी
ट्रंप और ओबामा के बाद अब राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ भी PM मोदी की पर्सनल केमिस्ट्री