गोपाल कानूनी सलाह केन्द्र का हुआ उद्घाटन

जन-जन के सेवक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल का सेक्टर-65, नोएडा (गोतमबुद्ध नगर) स्थित कार्यालय पर आज जन्मदिन सभी साथियों एवं सहयोगियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। साथ ही इस दौरान नमो सेवा केन्द्र की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “गोपाल कानूनी सलाह केन्द्र” का उद्घाटन भी किया गया। इस केन्द्र के माध्यम से गरीब तबके के ऐसे परिवार जो उचित समय पर न्याय न मिलने से वंचित रह जाते हैं, इसके द्वारा उन्हें नि :शुल्क कानूनी सुविधा प्रदान की जाएगी।

गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नमो सेवा केंद्र के 10 से अधिक निशुल्क कैम्प और 5 सहायक नमो सेवा केन्द्र (जेवर, दादरी, खुर्जा, सिकंदराबाद और सूर्या संस्थान) के द्वारा लगभग 10, 000 से अधिक लोगों से संपर्क किया जा चुका है। विभिन्न कैंपों के माध्यम से अब तक डेढ़ हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बना कर दे दिए गए हैं और 1000 से अधिक ई-श्रम कार्ड भी लोगों के बना दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला गैस सिलेंडर के 7 लाभार्थी, 25 से अधिक लोगों के राशन कार्ड बनवा दिए गए हैं। नमो सेवा केंद्र के माध्यम से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग 120 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र लोगों को योजना का लाभ भी दिलाया जाता है। इस दौरान लाभार्थी संवाद के बाद गोपाल जी ने पात्र लोगों को अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी देखे:-

UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : अभूतपूर्व सफलता और व्यापार की उज्ज्वल संभावनाओं के साथ यूपीआईटीएस 202...
किसानों के समर्थन में बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, न्यायिक कार्य से अधिवक्ता रहे दूर
शारदा अस्पताल की नर्सों ने परीचौक पर करवाई महिला की डिलीवरी, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की बचाई ज...
यमुना प्राधिकरण द्वारा कैंप लगाकर कुल 32 किसानों को दिया गया मुआवजा
यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश
ग्रेटर नोएडा: समारोह में शामिल हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कर्ण चंदेल को दिया आशीर्वा...
भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत "वोट फॉर रन" का हुआ आयोजन
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद
पृथ्वी दिवस पर ग्रेटर नोएडा में जागरूकता कार्यक्रमों की बहार,  प्राधिकरण, ब्लू प्लेनेट और एचसीएल फाउ...
जेवर एयरपोर्ट की रफ्तार के बीच विधायक धीरेन्द्र सिंह की पहल, गांवों में विकास कार्यों की सौगात
गलगोटिया विश्वविद्यालय और HCL हेल्थकेयर के बीच कैंपस में हेल्थ सेंटर के लिए हुई साझेदारी
चलती मेट्रो, बंद होते दरवाज़े और फंसा पैर... तभी सामने आईं मसीहा महिलाएं!
ग्रेटर नोएडा के आईकॉन अपार्टमेंट्स में खोला मुफ्त स्वास्थ्य सेवा वाला मेडिकल रूम
यमुना प्राधिकरण में डाटा सेंटर में दो कंपनियां करेगी 19 हजार करोड़ रुपए का निवेश