बच्चे के अपहरण के प्रयास का आरोप , कार सवार युवकों ने की पिता से मारपीट, कार में तोड़फोड़

ग्रेटर नोएडा : शहर के नालेज पार्क थाना क्षेत्र में आज रात फार्च्यूनर कार पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने कोचिंग क्लास के बाद पिता के साथ घर लौट रहे बच्चे का अपहरण का प्रयास किया। और तो और जब पिता द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने पिता की बुरी तरह पिटाई कर डाली, साथ ही कार को तोड़ डाला। इस दौर्रान बीच बचाव करने आये पिता के साथी की कारमें भी तोड़ फोड़ कर डाली । इधर पुलिस के मुताबिक मामला आपसी विवाद का है जिसमे में मारपीट हुई है। घटना की जान्ह्क पुलिस कर रही है ।

जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क क्षेत्र के कोंडली गांव के रहने वाले फिरोज भाटी का बेटा ग्रेटर नोएडा के एक इंस्टिट्यूट में कोचिंग क्लास करता है। फिरोज का कहना है कि रात बजे बेटे का कोचिंग क्लास ख़त्म होने के बाद वो अपने बेटे को अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे। नोएडा -ग्रेटर नोएडा अंडरपास पार करते hi सेक्टर 149 स्थित एनपीएक्स मॉल केसमीप वो जैसे ही पहुंचे, तभी फार्च्यूनर कार सवार आधा दर्जन बदमाश ने उनकी गाडी को घेर लिया और बेटे को अपने साथ जबरन ले जाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश उनके साथ मारपीट कर दी । इसी दौरान उधर से गुजर रहे फिरोज का एक जानकार धीरज मौके पर रुक गए और उन्होंने भी बदमाशों के प्रयास का विरोध किया। जिसके बाद हमलावर धीरज व फिरोज की कार में हॉकी स्टिक व डंडों से तोड़ फोड़ की और मौके से फरार हो गए।

इधर नॉलेज पार्क थाना प्रभारी व एसएसआई वीरेंद्र सिंह बिसारे का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुए है। इधर फिरोज को गंभीर चोटें आईं हैं। उपचार के लिए उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखे:-

भाभी को गोली मारकर देवर ने की खुदकुशी
नामी ई-कॉमर्स कंपनी के नाम से बने लिफाफे में भर कर चल रहा ऑनडिमांड गांजा बेचने का कारोबार, एक गिरफ्त...
दादरी : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार 
ईनामी हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस कर रही थी सरगर्मी से तलाश
पुनर्निर्माण के दौरान ईमारत गिरी, बच्चे की गई जान
अवैध हथियार और मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार
महिला का सिर व हाथ कटा शव मिला
किसान परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, दो सोने की चेन और नगदी लेकर हुए फरार
साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का मामला, चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
हथियार की नोंक पर छात्रों और रेलवे कर्मचारी से मोबाईल लूट
गौतमबुद्ध नगर : पुलिस की विभागीय जांच में एटीएम हैकर को रिश्वत लेकर छोड़ने का हुआ खुलासा, क्राइम ब्र...
ट्रैक्टर लूट कर फरार हुआ बदमाश पुलिस एनकउंटरट में घायल 
चोरी की बाइक पर बनाते थे स्टाइलिश रील, फिर स्टेटस लगाकर करते थे सौदा — ईकोटेक 1 पुलिस ने दबोचा
गौतमबुद्ध नगर : क्राइम मीटिंग में डीएम -एसएसपी ने दिए दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कर्री करने वाले 24 पुलि...
टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर डंपर चालक भागा, विरोध करने पर दो लोगों ने दी धमकी
बदमाशों ने लिफ्ट देकर इंजीनीयर से की लूट, घर में घुसकर बुजुर्ग से गहने लुटे