गांवों की मूलभूत समस्याओं का एक सप्ताह में नहीं हुआ समाधान तो करेंगे आंदोलन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के एक दर्जनों से अधिक गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु एक सप्ताह पहले करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। लेकिन प्राधिकरण की तरफ से मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु कोई भी कार्रवाई नहीं की। प्राधिकरण के इस लापरवाह विरोध के रवैया में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के सदस्य मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में ओएसडी हिमांशु वर्मा से मुलाकात कर विरोध जताया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु हल्ला बोल प्रदर्शन किया था। प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में भारी रोष है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज ओएसडी हिमांशु वर्मा से मुलाकात कर तत्काल गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो संगठन के लोग प्राधिकरण के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।

इस दौरान- चौधरी बलराज हूंण मास्टर दिनेश नागर राकेश नागर गौरव भाटी रोहतास नागर यतेंद्र नागर श्री राम नागर बालेश्वर नागर जितेंद्र कुमार दुलीचंद नागर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

समाज कल्याण विभाग ने ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का किया आयोजन
बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
रोटरी नववर्ष की शुरुआत वृक्षारोपण के संकल्प के साथ, जेवर एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया र...
भारत विकास परिषद अपने 200 सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए करेगा सम्मानित
लखनऊ : सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रवैया , अधिकरियो को दिए सख़्त दिशा निर्देश
यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की तारीख बढ़ाई, लॉटरी से होगा आवंटन
मैं अपने साथ सैनिकों के लिए करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद लेकर आया हूं : पीएम मोदी
एनटीपीसी दादरी प्रबंधन ने प्रस्तुत किया एक वर्ष का लेखाजोखा
चार गांवों की आबादी विनियमावली के मसले निपटाने को समिति ने की सुनवाई
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ से मिले कर्टनी वॉल्स
महिलाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहा है कैंसर
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चुनाव से जुड़ी हुई सभी कार्यवाही पूर्ण पारदर्श...
जीबीयू में छह दिवसीय आवासीय विपस्सना कार्यशाला का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!