महिला पत्रकार ने चैनल के डायरेक्टर पर लगाए अश्लील हरकत करने के आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर-113 में एक महिला पत्रकार ने एक टीवी चैनल के वे डायरेक्टर के खिलाफ अश्लील हरकत करने, गाली गलौज करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि स एक सोसाइटी में रहने वाली एक टीवी चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह टीवी चैनल में काम करती है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपी की नियुक्ति कंपनी के अध्यक्ष ने एडिशनल डायरेक्टर के पद पर की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे गलत नजर से देखना शुरू किया। इस दौरान वह इलेक्शन को लेकर प्लान डिस्कस करने के लिए ऑफिस में गई तो उसने ने उसे गलत तरीके से छुआ। उसने महिला पत्रकार से कहा कि तुम हमारे साथ क्लब में चलो वहां तुम्हें शराब पिलाऊंगा और गेस्ट हाउस में चलेंगे। इस बात का महिला पत्रकार ने विरोध किया, और उसने डायरेक्टर से बात करना बंद कर दिया। डीसीपी ने बताया कि महिला पत्रकार का आरोप है कि आरोपी ने उसे लखनऊ में होने वाले इवेंट में जाने के लिए जबरन दबाव बनाया। उसने कहा कि तुम मेरे साथ चलो। महिला पत्रकार ने जब मना कर दिया तो उसने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी बच्चे के अपहरण करने की धमकी देता है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत बात आरोपियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी देखे:-

पति से असंतुष्ट पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश और मार डाला, दोनों गिरफ्तार
गैंग रेप का फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर , चोरी की बाईकें बरामद
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार रुपये का इनामी सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय बदमाश अनिल को पुलिस ने...
वांटेड गैंगस्टर नोएडा में गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ जेवर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
सीएम से शिकायत के बाद एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, सीधे-...
स्कूल गए पत्रकार पर जानलेवा हमला
तेज रफ्तार का कहर बीएमडब्ल्यू ने ई रिक्शा को उडाया नर्स समेत 2 की मौत, 3 घायल, हिरासत में लिए गए दो...
छत पर सो रहा था परिवार, चोर ले उड़े लाखों नगदी व ज्वेलरी
एसटीएफ नोएडा व बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सक्रीय बदमाश, 25 हज़ार का है ईनाम...
आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही
ई-रिक्शा में सवारी बनकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेसी नेता के बेटे से मारपीट कर लूटपाट
दो शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद