लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूल मंडी फेस-2 नोएडा में पहुंचकर मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर की जा रही है स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग

फूल मंडी फेस-2 नोएडा में तैनात सुरक्षा बल मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं स्ट्रांग रूम की निगरानी

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 26 अप्रैल 2024 को जनपद गौतम बुद्ध नगर में मतदान संपन्न होने के उपरांत आगामी 04 जून, 2024 को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी श्रृंखला में आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मतगणना स्थल फूल मंडी फेस-2 नोएडा में पहुंचकर मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से पूर्व सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को जनपद में निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मतगणना स्थल पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, शौचालय, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुदृढ़ करा ली जाये। साथ ही उन्होंने स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सीसीटीवी मॉनिटरिंग टीम के द्वारा निरंतर सीसीटीवी स्क्रीन की भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप विशेष निगरानी की जा रही है एवं सीसीटीवी नियमित संचालित रहे इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान फूल मंडी फेस -2 नोएडा में तैनात सुरक्षा बलों से सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए पाया कि सुरक्षा बलों के द्वारा मुस्तैदी के साथ स्ट्रांग रूम एवं फूल मंडी परिसर पर निगरानी रखी जा रही है।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर वेद प्रकाश पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनुज नेहरा तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

Auto Expo 2023 : नई कारों का बोलबाला, प्रमुख दोपहिया कंपनी का शो से किनारा, फिर भी रहेगी रौनक बरकरार
पत्रकार राजेश गौतम समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं का अटल शताब्दी वर्ष में सम्मान
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट
पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी गुंडा टैक्स की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता: सीएम योगी
सीईओ ने ग्रेटर नोएडा को 26 जनवरी तक और हरा-भरा व सुंदर बनाने का दिया लक्ष्य
UPITS 2024: ट्रेड शो के दौरान 6 सेक्टोरल सत्रों के माध्यम से 4 प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्...
Tokyo Olympic 2020 Live Update: नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, भाला फेंक मे भारत को दिलाया गोल्ड मैडल
नोएडा एक्सटेंशन की पैंतीस सोसाइटी के कायस्थों ने एक साथ आकर दिखाई ताकत
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को मिली कठोर कारावास
ग्रेनो प्राधिकरण ने दो फर्मों पर लगाया पांच लाख का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है निर्माण, मुकदमा दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान की तारीख पहुंची 2025
फिरोजाबाद में 12 सितंबर 2023 को ईपीसीएच ने “इनोवेटिव पैकेजिंग फॉर ग्लास हैंडीक्राफ्ट्स प्रोडक्ट” कार...
जीएल बजाज में फेयरवेल का आयोजन अविस्मरणीय यादों और यादगार पलों को किया याद
योगी कैबिनेट ने दी नई स्थानांतरण नीति 2024-25 को मंजूरी