विभिन्न जगहों से पांच लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नोएडा । थाना फेस -3 पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है ।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शादाब पुत्र नसरुद्दीन को मामूरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 107 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने ऋषभ सिंह को गिरफ्तार किया है इसके पास से 38 पव्वा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बनाया कि उपनिरीक्षक विनीत यादव ने एक सूचना के आधार पर राहुल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसके पास से 26 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

थाना कासना पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर संतोष नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पैराडाइज चौराहे के पास से हुई है। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सचिन नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 58 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 11 मदर डेयरी के पास से हुई है।

यह भी देखे:-

सिपाही के इस हरकत की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सस्पेंड
कार चोरी कर फर्जी रॉ एजेंट फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
पत्नियों के जेवरात बाजी पर लगाकर जुआ खेलने वाले तेरह गिरफ्तार
मामूली कहा सुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
ईंट से मारकर निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश 
ठक -ठक गिरोह का आतंक, रिटायर्ड आईएस को शिकार बनाया
चोरी की मोटरसाईकिल के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
सीनियर के साथ मारपीट के आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, पीडित के पिता की सदमे से हुई मौत
वारदात : बदमाशों ने युवक को गोली मार बैग लूटा
शेयर ब्रोकर दम्पति ने की ख़ुदकुशी, ईमेल के जरिये रिश्तदारों को दी जानकारी
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत
बाथरुम के अंदर मिली महिला की लाश
25 हज़ार का ईनामी फरार गालीबाज तथाकथित नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 20 लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद