16 हजार करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,

नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर अरबो रुपए के हुए जीएसटी घोटाले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के खिलाफ कल कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। अब तक कुल 38 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
पुलिस उपायुक्त अपराध शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज नोएडा में हुए अरबो रुपए के जीएसटी घोटाले के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश अंशुल गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 45 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कल विकास डबास तथा कुणाल मेहता नामक दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। अब तक 38 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
मालूम हो कि भारत में रहने वाले विभिन्न लोगों के पैन कार्ड, आधार कार्ड फर्जी तरीके से हासिल करके फर्जी तरीके से करीब 4 हजार कंपनियां खोलकर 16 हजार करोड रुपए से ज्यादा के आईटीसी हासिल करने के मामले में पुलिस ने जून माह वर्ष 2023 दीपक मरजानी, विनीता, आकाश सैनी, विशाल, मोहम्मद यासीन, राजीव, अतुल सेगर और अश्विनी को गिरफ्तार किया था। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढी गैंग के अन्य लोगों के नाम सामने आते गए। पुलिस ने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में सेक्टर वासी आवारा पशु और आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान
कनेक्टिविटी का रिकॉर्ड स्थापित करेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पड़ने वाला दबाव घट...
Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, ज...
मादक पदार्थ बेचने वाले को 6 वर्ष का कारावास
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मुआवजा बढ़ाने की मांग तेज , विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सर्किल रेट समीक्षा ...
प्रोमोटर आवंटियों को कब्जा प्रदान करने हेतु एग्रीमेंट में विधि विरुद्ध शर्तें ना डालें- उ.प्र. रेरा
तैयारी : 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास
निर्धन बच्चों के लिए संचालित स्कूल में जाकर बच्चों को स्टेशनरी एवं बिस्कुट वितरित किये
आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
यूपी के वन ट्रिलियन डॉलर की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम, यूपीआईटीएस निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
78वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, जानिए पूरी रिपोर्ट
नवरात्रा सेवक दल परिवार का वृहद वृक्षारोपण अभियान 1 जुलाई से: मनीष अवस्थी
अनियंत्रित डंपर दुर्घटनाग्रस्त, लगी आग
नोएडा एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू विमानों के उड़ान का शेड्यूल एक अक्टूबर को होगा तय
Lakhimpur Kheri Incident : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कल फिर होगी सुनवाई