बदमाश ने खुलेआम लहराया छुरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव में शनिवार सुबह को एक युवक ने एक दुकानदार के ऊपर छुरा से हमला किया। युवक सरेआम छुरा दिखाते हुए दुकानदार की हत्या करने की धमकी देता रहा। इस बाबत कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
पुलिस उपयुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आज सुबह वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दुकानदार नरेंद्र गौतम से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि चाकू लहराते वाले युवक अरूण उर्फ डाॅगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। डीसीपी ने बताया कि डॉगी पूर्व मे कई बार जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दुकानदार की दुकान के सामने वह खड़ा होकर बदसलूकी कर रहा था। जब दुकानदार ने विरोध किया तो उसने छुरा निकालकर उसके ऊपर वार किया।

यह भी देखे:-

आयुष्मान अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी में अबतक 8 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण
नोएडा एयरपोर्ट में एमआरओ हब विकसित के लिए बनेगा कंसॉसिटम बनेगा
बच्चे चोरी होने की झूठी अफवाह फैली
सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुला रखने पर ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना
जेल में निरूद्ध विकलांग बंदियों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराया
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
पिटबुल डॉग ने महिला को काटा
RWA के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुलाकात, कराया परेशानियों से ...
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाइल स्नैचर व वाहन चोर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर की समीक्षा बैठक संपन्न
शारदा विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता पर प्रशिक्षण और एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
मूर्ति खंडित होने का मामला: थाना और चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित
जाति और मुख्य जनगणना एक साथ होना मुश्किल, जानें क्यों?
फिल्म सिटी निर्माण को लेकर यमुना प्राधिकरण नोडल एजेंसी बनी
मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी: प्रत्युष खरे