लूट की बाइक के साथ पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : थाना सेक्टर 24 पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की दो बाइक तीन तमंचे , चाकू व मोबाइल फोन बरामद किया है. पकड़े गए बदमाश चोरी की बाइकों से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. सीओ- 2 नोएडा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस सेक्टर-21 चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान दो बाइक पर आ रहे हैं पांच युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया. तलाशी में बदमाशों से तीन तमंचे, कारतूस, दो चाकू व मोबाइल फोन बरामद हुए. पकड़े गए बदमाशों की पहचान राहुल पाल, अमित, अमन, विवेक और आशु के रूप में हुई है. पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि दोनों बाइकें चोरी की हैं . चोरी की इसी बैक से बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते थे . इन्होने दर्जनों लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है . पकड़े गए बदमाश लूट और चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं .

यह भी देखे:-

फिल्मी अंदाज में 29 लाख की लूट का खुलासा, जीएसटी अफसर बनकर कंसल्टेंट को 7 घंटे रखा बंधक
बाइक चुराते हुए चोर को दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई
एसडीएम की टीम पर पथराव का मामला, 34 पर नामजद मुकदमा
दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक घायल, दो गिरफ्तार, अवैध असलहा और लूटी सामग्री बरामद
11 साल से थी जिसकी तलाश आज हुआ गिरफ्तार , पढ़ें पूरी खबर
खादर क्षेत्र में बदमाशो का आतंक, किसान को बंधक बना तीन पशु लूटे
ग्रेटर नोएडा : सेना भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, पूर्व फौजी गिरफ्तार, छह सेना के कर्मचारी की है तलाश
विवाद में बीएसएफ जवान को मारी गोली, घायल
पुरानी रंजिश में ऑटो चालक को सीने में गोली, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर
जानिए, पॉश सोसाइटी के दरींदे गार्ड की काली करतूत
बाईक सवार युवती ने एक महिला का पर्स लूटा
बंद मकानों में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार 
फेज़ - 3 व सेक्टर - 24 पुलिस ने तस्करों को दबोचा, बिहार के रास्ते नेपाल से गांजा तस्करी
जिम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की
भारतीय क्रिकेटर परविंदर अवाना पर बदमाशों ने किया हमला
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार