गर्मी में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने , देखभाल के लिए एडवोकेट अभिषेक चौधरी की सराहनीय मुहीम, पढ़ें पूरी खबर

चिलचिलाती धूप, हर रोज तापमान एक नए रिकॉर्ड तोड़ता हुआ और भीषण गर्मी में हर जीव परेशान है। इन दिनों हर रोज सुबह से ही तापमान बढ़ने लगता है। जिसके कारण आम जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण पशुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जो पशु पालतू हैं, उनकी सुविधा के लिए उनके पालक तो खयाल रखने के लिए हैं। लेकिन सड़क पर घूम रहे बेजुबान पशु का ख्याल रखने वाले बहुत कम ही लोग हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले दिल्ली सुप्रीम कोर्ट एवम हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौधरी इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

एडवोकेट अभिषेक कुमार चौधरी ने बताया सड़क पर घूम रहे पशुओं की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी को लेकर हो रही है। जिन्हें इस भीषण गर्मी में बचाव के लिए पानी की उपलब्धता होना बेहद जरूरी है। जिससे इन्हें भी इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

ऐसे में इन पशुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एडवोकेट अभिषेक कुमार चौधरी ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए एडवोकेट अभिषेक कुमार चौधरी सड़कों पर घूमते पशुओं की देख-रेख करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है। अभिषेक चौधरी द्वारा लिखे पत्र में प्राधिकरण को इस संदर्भ में होने वाली समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके छोटे से प्रयास से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भंगेल, पंचशील सोसाइटी, एक मूर्ति और चार मूर्ति चौक पर इन पशुओं के पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए उनके द्वारा सीमेंटेड कटोरों को उपलब्ध करवाया गया है। लेकिन, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन कटोरों को चोरी कर लिया जाता है। जिसके कारण इन पशुओं को पानी पीने में काफी समस्या होती है। इसके लिए अभिषेक चौधरी ने प्राधिकरण को विशेष अनुरोध के साथ इस समस्या पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

अभिषेक का यह काम वाकई में सराहनीय पहल है। इनकी इस शुरुआत से समाज के अन्य लोग भी इस नेक काम के लिए सामने आएंगे। दरअसल, हमें भी अपने आसपास भी नजर रखने की जरूरत है। जिससे ऐसे पशुओं की देख रेख हो सके। इसके लिए हम अपने घरों के बाहर भी उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर सकते हैं। जिससे इन पशुओं का भी जीवन इस भीषण गर्मी में बच सके। क्योंकि, कुछ ऐसे पशु हैं जिन्हें अक्सर सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। कुत्ते, बिल्ली, बैल और गाय, भैंस जैसे दुधारू पशुओं की संख्या ज्यादा हैं। इस समय जहां मौसम का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में इन्हें पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि प्रति वर्ष तापमान बढ़ने के कारण नदियों, तालाबों जैसे जलस्त्रोत सूखते जा रहे हैं या उनका जलस्तर प्रतिवर्ष कम होता जा रहा है। जिसके कारण ये पशु जल की कमी से पीड़ित हो जाते हैं और असमय ही मर भी जाते हैं। हालांकि, अभिषेक चौधरी जैसे कुछ लोग समाज से निकल कर सामने आते हैं, तो उम्मीद की किरण जरूर नजर आती है।

यह भी देखे:-

मैक्स के बाद एम्स के अध्ययन में खुलासा: कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंबे समय तक मिल रहे लक्षण, जांच ...
ईस्टर्न पेरिफेरल पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक कि मौत
Raj Kundra अश्लील फिल्म मामले में अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ के...
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
ग्रेटर नोएडा पुष्पोत्सव देखने उमड़ी भीड़, बच्चों ने नृत्य-गीत का कार्यक्रम पेश कर समां बाँधा
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
बकरीद पर सजे दिल्ली के बकरा बाजार: सुल्तान बना हुआ है आकर्षण का केंद्र, कुदरती लिखा है कलमा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में सेक्टर वासी आवारा पशु और आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
Coronavirus Cases Rise: महाराष्ट्र में 17 हजार से ज्यादा केस, स्कूल बंद, कर्फ्यू लागू..
ग्रेटर नोएडा में उत्तराखंड भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, शुरू, लोक कलाकार दे रहे हैं प्रस्तुति
नेफोवा ने डीसीपी के साथ महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा पर चर्चा की
शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए ये मरीज
शारदा विश्विद्यालय में जल संरक्षण पर "जल है तो कल है " कार्यक्रम का आयोजन
सिटी हार्ट अकादमी ने विजय मोहत्सव 2018 भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम।