हवालात से भागा वाहन चोर, 12 घंटे बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर 49 पुलिस की हवालात से भागे बदमाश को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 12 घंटे बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सोनू नामक युवक को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह बृहस्पतिवार सुबह को हवालात की जाली काटकर बाहर निकाला तथा थाने से भाग गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की आठ टीमें उसे बरामद करने में जुट गई। पुलिस की टीमों ने दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद सहित विभिन्न जगहों पर उसकी तलाश में छापेमारी की। उसकी जहां- जहां भी रिश्तेदारी थी पुलिस टीमे वहां पहुंच गई। देर शाम को वह गाजियाबाद स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा ,तथा उसने अपनी मां को फोन करके बताया कि वह अपनी बुआ के घर पर है। पुलिस को उसकी मां ने सूचना दी तथा पुलिस उसके बुआ के घर पहुंच गई, और वहां से उसे पड़कर लाई। डीसीपी ने बताया कि हवालात से भगाने के मामले में सोनू के खिलाफ एक अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी देखे:-

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पर मिली एक लहूलुहान महिला, एक आटो चालक ने महिला को हॉस्पिटल में भर्त...
लापता सुरक्षा गार्ड जहरखुरानी गिरोह का हुआ शिकार
जिला अस्पताल के सीएमएस धमकी देने वाला गिरफ्तार
देखें VIDEO, बाइक सवार बदमाशों ने वर्कर को मारी गोली
डॉक्टर से पूर्व महिला कर्मचारी ने की 30 लाख की वसूली, अब दो करोड़ की मांग का आरोप, मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा में चोर बेख़ौफ़, कंप्यूटर शॉप से पांच कम्प्यूटर चोरी
नोएडा एसटीएफ के एनकाउंटर में घायल हुआ हत्यारा बदमाश,    लूट के दौरान व्यापारी पुत्र की हत्या की थी 
कानपुर एनकाउंटर का मुख्यारोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार
नोएडा फेज 3 पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल, अवैध हथियार और च...
पशु चोरों ने की फायरिंग, दो किसान घायल
दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलवाने के नाम पर 25 करोड़ की ठगी, 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गैंग्स्टर एक्ट में वांटेड बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद
कानपुर लाते वक्त गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल, लूटी हुई 5 मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद
एलईडी स्ट्रिप लाइटिंग से सजेंगी ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कें