मोबाईल लूट क शतक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ बदमाश गिरफ्तार

नोएडा : थाना फेस-2 पुलिस ने बीती रात शातिर लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनसे छह चाकू, एक पल्सर मोटर साईकिल, एक स्कूटी, 17 लूट के महंगे मोबाईल बरामद किया है.

पकडे गए लुटेरों ने एनसीआर में लूट की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है . सीओ 3 अविनिश कुमार ने बताया बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट के इरादे से ककराला बॉर्डर के पास खड़े हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेरा बंदी कर 8 बदमाशों को दबोच लिया. तलाशी में इनके पास से लूट की 17 महंगे मोबाइल बरामद हुए . सीओ ने बताया पकडे गए बदमाशों की पहचान अजीत कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र भाटी अतुल यादव, राजा कुमार, अमित शुक्ला, राजीव और अजरुद्दीन उर्फ़ अज्जू के रूप में हुई है. सभी बदमाश बिहार, नोएडा, बुलंदशहर, देवरिया के रहने वाले हैं . बदमाशों ने कबूल किया वो लूट के इरादे से अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुए थे . बदमाशों ने बताया कि वह सुनसान रास्ते पर अकेले जा रहे लोगों को चाकू के बल पर मोबाइल औरन्य समान लूट लेते थे. अभी तक इस गिरोह ने 100 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने नोएडा क्षेत्र में लूट की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है . साथ ही इनके अपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है .

यह भी देखे:-

कंपनी प्रबंधन को जाल में फंसा कर साइबर अपराधियों ने 3 लाख 25 हजार रुपए ठगे
ऑटो में सवारी बैठाकर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
एसटीएफ ने एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर ठगी का किया पर्दाफ़ाश, दो गिरफ्तार
इन शराब माफियाओं को तलाश रही थी पुलिस, दबोचे गए
तीन बावरियों गिरफ्तार कर पुलिस ने किया जमालपुर डबल मर्डर डकैती काण्ड का खुलासा,
ताला तोड़कर फूड सप्पलीमेंट की दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
घायल अवस्था में मिला युवक
हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटी सोने की चेन
नोएडा : सुन्दर भाटी गैंग का शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल
अवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
OYO HOTEL में युवक ने फँसी लगाकर की ख़ुदकुशी
जेवर पुलिस ने विफल की हत्या की योजना, चार हिस्ट्रीशीटर बदमाश दबोचे
जिला प्रशासन ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा के इन गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
खनन माफिया का सहयोग करने पर बीकेयू (टिकैत गुट) के नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
मोबाईल शोरूम के शटर काटकर लाखों के मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार, 112 म...
घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार