हवालात की जाली काटकर पुलिस हिरासत से भागा वाहन चोर ,मचा हड़कंप, कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने की चर्चा

ग्रेटर नोएडा। थाना सेक्टर 49 पुलिस की हवालात से वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा गया बदमाश भाग गया है। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप बचा हुआ है। पुलिस की कई टीमें सुबह से ही आरोपी की तलाश करने में जुटी है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की भूमिका की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नामित किया है। चर्चा है की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कई थाना पुलिस कर्मियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि आरोपी हवालात की लोहे की जाली काटकर थाने से भागा है।

थाना सेक्टर 49 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में कल शाम को सोनू पुत्र डालचंद भारद्वाज निवासी सेक्टर 22 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि उसने बाइक चोरी करने के आरोपी को चंद घंटो मे गिरफ्तार कर लिया। सोनू के ऊपर पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज हैं। सोनू थाना सेक्टर 49 पुलिस की हशालत में रात को बंद था। आज सुबह 5 बजे उसने हवालात के पीछे बनी जाली को काटा तथा वहां से भाग गया। घटना के समय थाने में काफी पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्हें भनक तक नहीं लगी।
इस घटना के चलते पुलिस विभाग में हड़प्पा मचा हुआ है। अभी हाल ही में थाना बिसरख क्षेत्र की चिपियाना पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने चौकी के अंदर ही आत्महत्या कर लिया था। उसके बावजूद भी पुलिस अधिकारी हवालात को लेकर कितने संवेदनशील है, इस घटना से उजागर होता है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने हवालात के के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगाया है। अगर आरोपी तीसरी आंख के बावजूद भी भाग गया तो यह पुलिस की घोर लापरवाही प्रलिक्षित होती है।

इस बाबत पूछने पर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी के भागने के बाद पुलिसकर्मी सुबह से ही यहां के पार्को, विभिन्न मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो रिक्शा स्टैंड, और सेक्टर 22 स्थित आरोपीय घर और उसके आसपास छानबीन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला था।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो: तीसरे दिन मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया कौशल विकास मिशन के साथ ही...
गौरव भाटी बने करप्शन फ्री इंडिया के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
पहल संस्था ने किया आयोजित अन्नदान-श्रेष्ठदान कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो 2025, 200 प्रदर्शक और 15,000 विज़िटर्स के साथ गू...
अभिनेता परेश पाहुजा ने "उत्साही से लेकर कड़क सिंह" के बीच का फिल्मी अनुभव बताया
गीता जयंती पर गुरुकुल में संगोष्ठी का आयोजन, गीता के ज्ञान से मिला जीवन का मार्गदर्शन
अल्फा-1 सेक्टर में 15 मार्च को आरडब्ल्यूए चुनाव, मतदाता सूची हुई प्रकाशित
यमुना प्राधिकरण में औद्योगिक भूखंड बचाने के लिए पत्नी से दिखा दी तलाक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पक्षी-मुक्त क्षेत्र बनाने की कवायद, AEMC की पहली बैठक में हुआ अहम ...
भाजपा घोषित प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने सिकंदराबाद क्षेत्र का किया दौरा मांगे वोट
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को 6 वर्ष बाद विलम्ब का ब्याज सहित भूखंड का कब्जा दिलाना सुनिश्चित कराया
ग्राम दुजाना में बम्प वादन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, समाजसेवा में अग्रणी हस्तियों का हुआ सम्मान
9/11 के 20 साल: आतंकी हमले की आशंका के बीच जो बाइडेन ने मारे गए लोगों को किया याद, कही ये बात
मेरे कामों की परीक्षा है विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
यूपी: यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा : जेवर में 4 लोगों ने किया दलित महिला से गैंगरेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती