ग्रेनो प्राधिकरण ने 31 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त

–रूपवास बाईपास पर रोड की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया
–धूम मानिकपुर में औद्योगिक भूखंड पर अवैध निर्माण को भी ढहाया

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रूपवास बाईपास के पास स्थित रोड की जमीन बुधवार को अतिक्रमण मुक्त करा ली है। यह जमीन रोड के लिए प्रस्तावित है, जो कि रूपवास बाईपास को एनएच-91 से जोडे़गी। इसके साथ ही बुधवार को धूम मानिकपुर में भी उद्योगों के लिए आरक्षित जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। दोनों जगहों पर कार्रवाई में लगभग 31 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 62 करोड़ रुपये है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को वर्क सर्किल दो की टीम ने रूपवास बाईपास और धूम मानिकपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। रूपवास बाईपास के पास स्थित 7500 मीटर जमीन पर कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित करने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार को प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में वर्क सर्किल दो की टीम ने अतिक्रमण को ढहा कर रास्ते की जमीन खाली करा ली है। इसके बाद टीम ने धूम मानिकपुर के खसरा नंबर 1220, 1222, 1239 और 1244 की जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा था। वर्क सर्किल दो की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मदद से इन खसरा नंबरों की 23660 वर्ग मीटर जमीन को भी अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा है कि अवैध रूप से जमीन कब्जा कर काटी जा रही कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। अगर किसी कॉलोनाइजर से अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है तो रजिस्ट्री का प्रपत्र लेकर पुलिस से शिकायत करें। साथ ही इसकी एक कॉपी प्राधिकरण को भी उपलब्ध कराएं ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण ने दो एकड़ जमीन अतिक्रमण से कराया मुक्त
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की मांग ने पकड़ा जोर, कई सामाजिक संस्थाएं और RWAs आए साथ
नववर्ष को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था, एसीपी दीक्षा सिंह ने किया गौर सिटी मॉल औ...
डब्ल्यूएचएक्स दुबई में यूपी का दमदार निवेश रोडशो, मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क (YEIDA) बना वैश्विक आकर्षण
पंकज चौधरी पर टिप्पणी मामले में ऋषभ राज शर्मा बोले- अखिलेश यादव तुरंत मांगें माफी
रोटरी क्लब ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, निशुल्क हेलमेट वितरित
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पुष्पमाला अर्पण कर दी श्रद्धां...
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
प्राधिकरण के विरोध में 4जून को बाइक रैली निकालेंगे किसान:नरेश चपरगढ़
सलारपुर व मूंजखेड़ा गांव के 115 किसानों को मिले सात फीसदी आबादी भूखंड
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो, डॉ0 श्रॉफ चैरिटी आई, अंसल प्लाजा ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट में आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम
भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारी-अधिकारी होंगे बर्खास्त, जनता की समस्या सुनने लिए हमेशा रहूँगा उपलब्ध...
यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की तारीख बढ़ाई, लॉटरी से होगा आवंटन
उत्तर प्रदेश में गैर प्रांत से शराब लेकर आना अथवा उसका उपभोग करना दंडनीय अपराध
न्यू नोएडा के लिए अधिग्रहण का रास्ता साफ, विकास के लिए बनाई गई विस्तृत योजना