यमुना एक्सप्रेसवे : दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह तेज गति में आ रहे कैंटर चालक ने आगे जा रहे स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रेटर नोएडा, कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. वितरकों की पहचान सचिन (19) निवासी दादुपुर और रोहित (20 वर्ष) निवासी पुआरी के रूप में हुई है. जबकि नीरज निवासी दादुपुर नाम का युवक घायल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक तीन युवक आगरा से एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएडा आ रहे थे. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी चालक की तलाश करने का प्रयास कर रही है

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का हल्ला बोल, गेट पर जड़ा ताला
एनटीपीसी दादरी में उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नवाचार और कौशल विकास पर द्वितीय गोलमेज चर्चा संपन्न
युवा दिवस पर IASC सैक्टर स्किल और शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा युवाओं को कौशल विकास के नए कोर्स द्वारा अ...
मुश्किल में किसान: 2019 में कर्ज के बोझ तले दबे 50 फीसदी से अधिक कृषि परिवार, हर एक पर 74121 रुपये क...
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
अकरम खान  को अल्प संख्यक जिलाअध्यक्ष व आशिफ खान को सदर तहसील सचिव युवा किसान एकता संघ मनोनीत किया गय...
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
भारत सरकार की पहल के तहत बीसीसीएम ने दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित — 28 छात्र...
अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्र...
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदुषण के प्रति किया सचेत
शिक्षक दिवस : चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षक समिति के सदस्यों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को  किया नम...
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
बिना नोटिस दिए 200 कर्मचारियों को बाहर निकालने का आरोप
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
एक दीप शहिदों के नाम पर विचार गोष्टी