प्राधिकरणों को विकास की परियोजनाओं को आगे बढाने के साथ-साथ किसानों के हितों के रक्षक के तौर पर भी नजीर पेश करनी चाहिए : धीरेन्द्र सिंह

’नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की धारा 11 का प्रकाशन करने से पहले प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय सत्यापन करना बेहद जरूरी’’

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ’’सन् 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून की धारा 4 में की गयी विसंगतियां आज जनपद के किसानों की बैकलीज और आबादी जैसी समस्याओं की जननी हैं। अगर पुराने कानून की धारा 04 करने से पूर्व अधिग्रहण किए जाने वाले ग्रामों की आबादियों का सत्यापन कर लिया गया होता, तो आज कई वर्षों से चल रही किसानों की बैकलीज और आबादी की समस्याएं उत्पन्न ही नही होती।’’
कहीं यह गलती नए भूमि अधिग्रहण कानून की धारा 11 की अधिसूचना लागू में न हो जाए, इसी को देखते हुए, आज दिनांक 22 मई 2024 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रमुख सचिव औद्योगिक एंव अवस्थापना श्री मनोज कुमार सिंह, तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जिलाधिकारी-गौतमबुद्धनगर से वार्ता कर, पत्र के माध्यम से जनपद के किसानों के हितों को संरक्षित और सुरक्षित रखे जाने की अपेक्षा की है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि ’’आज जनपद के किसानों ने अपनी जमीन, इस देश और प्रदेश के विकास के लिए दी हैं, जिसके फलस्वरूप जनपद गौमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बन सका।“ साथ ही किसान आंदोलनों की धरा गौतमबुद्धनगर के ही किसानों ने, प्रदेश और देश के विकास के लिए नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम सभी को किसानों के अधिकार, उनके जीवन यापन और संविधान तथा नए भूमि अधिग्रहण कानून में वर्णित उनके अधिकारों को दिलाने के लिए भी पारदर्शी होना चाहिए।
वार्ता के बाद जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आश्वस्त किया है कि *’’स्थलीय सत्यापन के बाद ही धारा 11 की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

यह भी देखे:-

आपदाओं से निपटने को योगी सरकार ने तीन नई एसडीआरएफ का किया गठन
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में "लाइफ बियॉन्ड स्टडीज" का आयोजन
अल्फा वन आरडब्लूए द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
सेक्टर डेल्टा टू: बन्द पड़े खाली प्लॉटों में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां, आए दिन निकल रहे हैं सांप बिच्छू...
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
मानवता और संस्कृति की रक्षा करने वाले लोग हमेशा याद किए जाने चाहिए : धीरेन्द्र सिंह
लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के द्वारा लिए गए 06 नामांकन प्रपत्र, 11 प्रत्याशियों ने किया ना...
मोदी के विकास को अवकाश पर भेजने का वक्त आ गया: प्रियंका गांधी
महिला सशक्तिकरण को लेकर गौतम बुध नगर में स्कूटी रैली का आयोजन
बाराही मेला–2026 में कवि भगवत प्रसाद शर्मा की ओजस्वी वाणी ने जागृत किया राष्ट्रभाव
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प लिया
तुलसी कलश यात्रा से गूंजा ग्रेटर नोएडा, विराट हिन्दू सम्मेलन का दिया संदेश
टेबल फैन से लगा करंट, मौत
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार
ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए पांच रुट पर स्थानीय बस सेवा हुई शुरू, जानिए रूट
ग्राम दुजाना में बम्प वादन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, समाजसेवा में अग्रणी हस्तियों का हुआ सम्मान