ग्रेटर नोएडा के सातवीं कक्षा के छात्र सत्यम अधाना ने जिला वुशु चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के सातवीं कक्षा के छात्र सत्यम अधाना ने 15वीं सब जूनियर और जूनियर (लड़के और लड़कियां) जिला वुशु चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते, जिसका आयोजन जिला वुशू एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर द्वारा एस.एस. आर्य स्पोर्ट्स अकादमी में 19 मई 2024 को किया गया था । वह 2018 से वुशु का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने 14 से अधिक टूर्नामेंट खेले हैं ,और जिला और राज्य स्तर पर 23 से अधिक स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक कांस्य पदक भी जीता था। पूरे ग्रैड्स परिवार को इस चमकते सितारे पर बहुत गर्व है। वह 23 मई, 2024 से 26 मई, 2024 तक लखनऊ में जूनियर और सब-जूनियर स्टेट वुशु चैंपियनशिप में राज्य स्तर पर जिले से अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं I
