नोएडा एयरपोर्ट पर बनेगा देश का पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन , कोलकाता और चेन्नई रेलवे लाइन से जुड़ेगा

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रेलवे लाइन से जोड़ने पर सहमति बन गई। दिल्ली हावडा रेलवे पर स्थित चौला स्टेशन से रूंधी तक 61 किमी लंबा रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। जिस पर करीब 2400 करोड़ रूपए खर्च होगा। रेलवे लाइन नोएडा एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग से भूमिगत होकर जाएगी। एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग पर ग्राउंड ट्रैफिक सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर हवाई यात्रा करने वालों को बस, टैक्सी, वंदेभारत, मेट्रो बुलेट ट्रेन आदि के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एयरपोर्ट को रेलवे लाइन से जोड़ने को 16 मई को रेल मंत्रालय, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित रेलवे लाइन के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग पर भूमिगत रेलवे लाइन बिछाने पर आ रही
अड़चन को दूर करने का प्रयास किया गया। भूमिगत रेलवे ट्रैक के निर्माण पर होने वाले खर्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड वहन करने को तैयार हो गया। एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की तरफ से अतिरिक्त जमीन की मांग रखी गई। जिसे नियाल ने फिलहाल अस्वीकार कर दिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान से पहले सड़क, रैपिड ट्रेन, बुलेट ट्रेन आदि से कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। अब एयरपोर्ट को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार हो गया। इसका डीपीआर नार्दन सेंट्रल रेलवे ने तैयार किया है। डीपीआर के अनुसार चौला स्टेशन से लेकर रूंधी रेलवे स्टेशन तक 61 किमी लंबा नया रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। चौला दिल्ली हावड़ा और रूंधी दिल्ली होकर चेन्नई-मुंबई रेलवे ट्रैक पर स्थित है। ट्रैक का निर्माण होने से नोएडा एयरपोर्ट कोलकाता और चेन्नई-मुंबई रेलवे लाइन से सीधे जुड़ जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट होगा जो सीधे रेलवे लाइन से कनेक्ट होगा।

यह भी देखे:-

टीचर्स डे पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया टीचर्स को सम्मानित,
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानो के धरने को हुए 100 दिन
नन्हक फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव, डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बच्चों को दिया दीवाली गिफ्ट, उत्कृष्ट कार...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश से एक लाख लोगों के लिए खुलेगा रोजगार के द्वार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया नमो सेवा केंद्र के खुर्जा शाखा का अनावरण
लूटपाट की नीयत से घूम रहा बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
एआई भारत के नौजवानों के लिए ख़तरा! : डॉ. चेतन आनंद (कवि-पत्रकार)
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में रचा इतिह...
भारी बारिश में भी धरने पर डटे रहे किसान
कोर्स पूरा नहीं कर पाने वाले छात्रों को परीक्षा समिति ने दी राहत
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से रबूपुरा स्थित शांति देवी राजकीय विश्वविद्यालय भी जुड़ ...
देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन : सुनील गलगोटिया (चांसलर) गलगोटियास विश्वविद्यालय
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों में जलापूर्ति सुधरी
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
जापान का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, निवेश की संभावनाओं पर हुई अहम बैठक
सीईओ ने जी-20 से पहले सड़कें ही नहीं, पूरा शहर चमकाने का दिया लक्ष्य