जाम से जूझने वाले लोगों को राहत भरी खबर, एलिवेटेड रोड को वाहन के लिए सुबह 6 से रात 11 बजे तक खोला गया

नोएडा के सेक्टर 18 को सेक्टर 61 को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड मरम्मत के बाद शुक्रवार से पूरी तरह खोल दिया गया। इससे जाम से जूझने वाले लोगों को राहत मिलेगी. दोनों ही सड़कों पर सुबह 6 बजे से ट्रैफिक गुजरेगा। नोएडा अथॉरिटी ने मरम्मत में पुरानी सड़क उखड़वा कर एक नई परत बिछाने का काम पूरा कर लिया है। अब नई परत के ऊपर दूसरी परत बिछाई जानी है। इसका काम भी सेक्टर-18 से सेक्टर-60 जाने वाली रोड पर करीब 75 प्रतिशत पूरा हो गया है।

नोएडा अथॉरिटी के द्वारा एलिवेटेड रोड की खस्ता हाल के कारण इसके 7 अप्रैल से रिसर्फेसिंग का काम शुरू की था। अथॉरिटी को 90 दिन का समय ट्रैफिक पुलिस ने दिया था। अथॉरिटी ने सिर्फ 40 दिन में एलिवेटेड रोड की पुरानी सड़क उखाड़ कर नई एक परत बिछा दी है। सेक्टर-18 से सेक्टर-60 की तरफ जाने वाली रोड पहले से ही खुली हुई है। वहीं सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की तरफ आने वाली रोड पर दूसरी परत का काम करीब 15 प्रतिशत पूरा हो गया है। पहली परत दोनों रोड पर बिछ जाने से वाहनों के गुजरने में कोई समस्या नहीं होगी। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि ऐसे में ट्रैफिक सुबह 6 से रात 11 बजे तक खोला गया. रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नोएडा अथॉरिटी दूसरी परत बिछाने का काम करती रहेगी।

इस प्रोजेक्ट को अथॉरिटी के सिविल विभाग की टीम ने गंभीरता से लिया था। डीजीएम से लेकर जूनियर इंजीनियर तक हर दिन साइट पर निरीक्षण के लिए पहुंच रहे थे। प्रॉजेक्ट सिविल विभाग के लिए किसी चुनौती से कम भी नहीं था।

यह भी देखे:-

UPITS 2024: ट्रेड शो पहुंचने वाले आगंतुकों को भा रहे ओडीओपी उत्पाद, योगी की पेंटिंग खरीदने की होड़
चौधरी वेद राम सिंह नागर की पुण्यतिथि पर किया कवि सम्मेलन का आयोजन
प्रेरणा विमर्श – 2022 का आधिकारिक पोस्टर हुआ लॉन्च
Indian Racing Festival takes street racing to the next level; Chennai to host India’s first night st...
ईशान आर्युवेद कॉलेज में योग शिविर,  योग द्वारा सभी दुर्लभ बिमारियों का ईलाज सम्भव : डॉ. डी.के. गर्ग 
रन फॉर यूनिटी में पुलिस ने भी लगाई दौड़
UP मे आनंद लीजिये मेट्रो के बाद अब पॉड टैक्सी का, खूबियां जानने के बाद आप भी कहेंगे वाह!
Loksabha 2024: यूपी में भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सपा में ठनी
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने बिल्डर के द्वारा पेमेंट्स न होन...
समसारा विद्यालय में "परीक्षा पर चर्चा" का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों को मिला सफलता और संतुलन का मंत...
गौतमबुद्धनगर: आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत, 7 दिवसीय आयोजन में युवाओं को मिलेगा आत्म...
Yamaha Motor Private Limited का सराहनीय सहयोग: राजकीय बाल गृह बालिका नोएडा को मिली नई बस
e Shram Portal क्या है, आज होगा लॉन्च, जानिए इससे जुड़ी 5 खास बातें
डीपीएस ग्रेटर नोएडा के तीन छात्रों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम
आई ई सी प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य आगाज
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में सुरों की मनमोहक प्रस्तुति, विदुषी सुनंदा शर्मा ने बांधा समा – SPIC MACAY के ...